फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 06:17 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान
Photo: UB India News Archive

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन किया जाएगा. संबंधित विभाग को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने एक्स पर कहा कि 

‘देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.’

क्यों अहम है पीएम मोदी की यह टिप्पणी

गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब सरकार पर सीजेपी आंदोलन का प्रेशर बनता जा रहा है. सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर हैं. वह मेदांता अस्पताल से ही अनशन कर रहे हैं. वहीं, जंतर-मंतर पर देशभर के छात्रों का जमावड़ा लगा हुआ है. सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को संसद मार्च के दौरान झड़प भी हुई थी. सोनम वांगचुक और सीजेपी की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए.

पीएम मोदी ने पेपर लीक को बताया घोर पाप
इससे पहले पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक को घोर पाप बताया था. समाचार एजेंसी पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, NEET-UG 2026 विवाद पर अपनी पहली टिप्पणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा के पेपर लीक होने को ‘घोर पाप’ बताया था. उन्होंने मंगल मिलन मीटिंग के दौरान इस बात पर जोर दिया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए. बता दें कि मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई थी. उस बैठक में ही पीएम मोदी ने यह टिप्पणी की थी.
मंगल मिलन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कहा था?
एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई है कि कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे. साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में पेपर लीक न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य सरकारों और केंद्र को पार्टी से ऊपर उठकर मिलकर काम करना चाहिए. यह पार्टी की राजनीति का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय हित का मामला है.
किरेन रिजिजू के अनुसार, पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार ने तेजी से कार्रवाई की और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए धुरंधर यानी एक्सपर्ट्स वकीलों को नियुक्त किया है.  प्रधानमंत्री ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और छात्रों पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए बिना किसी देरी के दोबारा नीट परीक्षा आयोजित की गई.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के वजह से प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. 21 जुलाई को नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरना दिया था. 20 जुलाई को सीजेपी के नेतृत्व में संसद मार्च निकाला गया था, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी. हिंसा में कई पुलिस वाले और प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे.

जेपी नड्डा बोले- बातचीत हमेशा ही ठीक रहती है

मंगलवार को एनडीए द्वारा आयोजित संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक में शामिल हुए जेपी नड्डा से मीडिया ने सीजेपी प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात के बारे में सवाल किया था. सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत ठीक रही और बातचीत हमेशा ही ठीक रहती है. दरअसल, एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सरकार ने सीजेपी के साथ बात करने के लिए जेपी नड्डा को नियुक्त किया था.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰