पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के जोरदार प्रदर्शन में आईजी समेत कई पुलिसवालों को भी चोट लगी। कई छात्र भी जख्मी हुए। प्रशासन को शायद ये अंदाजा नहीं था कि हालात इस तरह से बेकाबू हो जाएंगे। पटना में छात्रों ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 07:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के जोरदार प्रदर्शन में आईजी समेत कई पुलिसवालों को भी चोट लगी। कई छात्र भी जख्मी हुए। प्रशासन को शायद ये अंदाजा नहीं था कि हालात इस तरह से बेकाबू हो जाएंगे। पटना में छात्रों ने तो कई पत्रकारों को भी पीटा। इसको लेकर अब बिहार की सम्राट चौधरी सरकार एक्शन में आ गई है।

सभी जिलों के एसपी को सतर्क रहने का निर्देश

पटना में इस बड़े प्रदर्शन के बाद अब पूरे बिहार में सरकार ने एक तरह से प्रशासनिक अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों के एसपी को अलर्ट पर रहने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार को ऐसा लग रहा है कि कहीं पटना के बाद बाकी जिलों में भी हालात न बिगड़ जाएंगे। इसीलिए सभी जिलों के एसपी को विशेष तौर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक अखबार के अनुसार देर शाम पटना पुलिस मुख्यालय में सूबे की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है।

पटना में लिया गया एक्शन

  • पटना में छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस का एक्शन
  • 40 छात्रों को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में
  • हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में 38 छात्र और 2 छात्राएं भी शामिल
  • छात्रों के घरवाले भी पहुंचे थाने में, लगाए पुलिस पर आरोप
  • छात्रों के घर का सामान लेने के लिए बाहर निकलने का दावा

बुधवार को पटना बन गया रणक्षेत्र

पटना के जेपी गोलंबर पर छात्रों से पुलिस को दो-दो हाथकरने की नौबत आ गई। इस दौरान पुलिस का घेरा भी छात्रों के संख्याबल के आगे कमजोर दिखा और भीड़ ने डाकबंगला चौराहे का रुख कर लिया। लाठीचार्ज होते ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया और वो डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस की गाड़ियों, नेताओं की गाड़ियों, पत्रकारों तक को छात्रों की भीड़ ने नहीं बख्शा। इसमें कई पुलिस के जवान भी घायल हो गए।

मेट्रो के मलबे को बनाया हथियार

इनकम टैक्स गोलंबर और विकास भवन के पास सबसे ज्यादा भयावह तस्वीर दिखी। मेट्रो के मलबे के पत्थरों को छात्रों ने अपने हाथों में ले लिया। इन्हीं से पुलिस पर पथराव भी किया गया। काफी देर तक पटना पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहद सब्र से काम लिया और छात्रों को रोकने के लिए हद से ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया। इस पथराव में बैरिकेंडिंग पर गिरने से आईजी जितेंद्र राणा के पैर में चोट आ गई तो गांधी मैदान के थानेदार अखिलेश कुमार मिश्रा का सिर छात्रों के फेंके पत्थर से फट गया। इन सारे हालात को देखते हुए ही सरकार ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

NEET बवाल के दौरान पटना वेस्ट SP संकेत कुमार का वीडियो वायरल हुआ

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और पटना वेस्ट के एसपी संकेत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वे पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में हिदायत देते नजर आ रहे हैं. वे कहते दिख रहे हैं, ‘अगर पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोड़ूंगा.’ इसरो के वैज्ञानिक से आईपीएस बनने वाले संकेत कुमार की यह कहानी काफी प्रेरणादायक है.
क्यों वायरल हुआ SP का वीडियो?
यह पूरा मामला 22 जुलाई का है। NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में जोरदार हंगामा हुआ. AISA से जुड़े छात्रों ने डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान उग्र छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. छात्रों की ओर से पथराव भी किया गया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसी दौरान मोर्चे पर तैनात एसपी संकेत कुमार अपनी टीम का हौसला बढ़ा रहे थे. उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीछे हटने से मना किया और सख्ती से ड्यूटी करने का निर्देश दिया.
ISRO वैज्ञानिक से IPS बनने का सफर
संकेत कुमार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दरभंगा से ही पूरी की. इसके बाद उन्होंने NIT पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक के पद पर हो गया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰