पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। वाम दल के छात्र संगठन आइसा के बैनर तले इस प्रदर्शन की शुरुआत जब गांधी मैदान के गेट नंबर दस से हुई तो लगभग 200 लड़के थे। जेपी गोलंबर तक यह संख्या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 07:18 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। वाम दल के छात्र संगठन आइसा के बैनर तले इस प्रदर्शन की शुरुआत जब गांधी मैदान के गेट नंबर दस से हुई तो लगभग 200 लड़के थे। जेपी गोलंबर तक यह संख्या पांच सौ हो गई। पटना पुलिस की टीम ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया लेकिन यह लोग नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। कई पत्रकारों के साथ मारपीट की। कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुई। दो घंटे में हालात सामान्य हो गए। करीब एक घंटे के अंदर प्रदर्शनकारी पुलिस को चक्मा देते हुए डाकबंगला चौराहा पर जुट गए। यहां पर 10 हजार प्रदर्शनकारी जमा हुए। यहां पर आइसा के अलावा अन्य छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी जमा हुए। पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका तो प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे। कई पुलिसकर्मियों का सिर फट गया।

पुलिस इस भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाई। कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर इनकम टैक्स पहुंचे। यहां से सीधे भाजपा दफ्तर पर हमला बोला। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़े। मंत्री रामकृपाल यादव के आवास पर चढ़ गए। वहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीटा। उनकी गाड़ी से शीशे तोड़ दिए। इसके बाद लोकभवन की ओर बढ़ने लगे। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोक लिया। पुलिस ने बलप्रयोग किया। बीएसएफ और सीआईएसएफ की टीम भी पहुंच गई। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इधर, विधानसभा को लॉक कर दिया गया। अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी जमा हो गए। शाम तक हालात पुलिस के कंट्रोल में आ गया था।

मंत्री के घर पर भी चढ़ गए उपद्रवी
इधर, मंत्री रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया कि यह लोग छात्र नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि किसी सुनियोजित साजिश के तहत यह लोग ऐसा कर रहे थे। अधेड़ उम्र के प्रदर्शनकारी छात्र नहीं होते हैं। इन्हें किसी ने प्लान करके भेजा था। कई लोग बाहर के लग रहे थे। धार्मिक नारे तक लगा रहे थे। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। साजिश करने वालों को कड़ी सजा देनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई पटना का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं करे।

500 अज्ञात पर प्राथमिकी, पत्थर कहां से आए?
पटना एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 500 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य जिलों में भी अलर्ट भेज दिया गया है। इधर, सूत्रों की मानें तो 21 जुलाई की रात प्रदर्शनकारियों के एक गुट को दिल्ली से मैसेज आया था। अलग-अलग समय में भीड़ जुटाने का निर्देश दिया गया था। ताकि पुलिस को भीड़ का असली अंदाजा नहीं लगाया जा सके। कुछ फंडिंग की भी बात सामने आ रही है। पटना पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिर उपद्रव के लिए प्रदर्शनकारियों को मैसेज कहां से आया था। पटना पुलिस का कहना है कि पथराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिस पत्थर का उपयोग किया, वह यहां पटना में नहीं मिलते। यानी यह पत्थर भी बाहर से यहां पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई गई। इसकी भी जांच की जा रही है। कई लोगों का वीडियो पटना पुलिस को हाथ लगा है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पटना में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भी उतारा गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰