सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की सूचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी है। CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- ‘TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 जुलाई 2026, 08:41 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………
Photo: UB India News Archive

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की सूचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी है।

CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- ‘TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना BPSC को भेज दी है। हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।’

32,388 पदों पर शिक्षकों की बहाली का फैसला आसानी से नहीं हुआ। दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि बीते 5 दिन में इस मुद्दे पर सीएम सम्राट चौधरी के साथ तीन बैठक हुई। मंत्री ने अफसरों के सामने इस्तीफा देने का अल्टीमेटम रख दिया।

मंत्री का अल्टीमेटम बना टर्निंग पॉइंट

शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक 27 जुलाई को कुछ जिलों से वैकेंसी का अंतिम ब्यौरा नहीं पहुंचा तो शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक में कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने साफ कहा कि अगर आज शाम तक वैकेंसी संबंधी ब्यौरा सामान्य प्रशासन विभाग को नहीं भेजा गया तो मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे दूंगा। CM के पास TRE-4 की वैकेंसी जाएंगी या फिर मेरा इस्तीफा।

मंत्री के इस सख्त संदेश के बाद विभागीय स्तर पर तेजी आई और लंबित जिलों से रिक्तियों का ब्यौरा तत्काल मंगाया गया। उसी दिन अधियाचना (शिक्षकों की भर्ती की मांग) मुख्यमंत्री को भेजी गई।

रोस्टर में फंसा मामला, सामान्य प्रशासन विभाग में बुलाए गए अधिकारी

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि शिक्षकों की भर्ती की मांग अंतिम चरण में पहुंचने के बाद रोस्टर क्लीयरेंस में तकनीकी आपत्तियां सामने आईं। सामान्य प्रशासन विभाग चाहता तो फाइल वापस भेज सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री स्तर पर हस्तक्षेप किए जाने के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल बुलाया गया। बैठक में रोस्टर संबंधी गलतियों को मौके पर ठीक कराया गया ताकि भर्ती प्रक्रिया दोबारा लंबी देरी का शिकार न हो।

आरक्षण की सीटों पर भी हुआ संशोधन

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक अधियाचना में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आरक्षित पदों को लेकर भी आपत्ति सामने आई। समीक्षा के दौरान आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों को फिर से मिलाया गया। इसके बाद अधियाचना को अंतिम रूप दिया गया।

दर्जनभर बैठकों के बाद बनी तस्वीर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिक्षक भर्ती की मांग तैयार होने से पहले एक दर्जन से अधिक समीक्षा बैठक हुईं। विभागीय बैठकों से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस तक, लगभग हर बैठक का प्रमुख एजेंडा TRE-4 रहा। वैकेंसी का वेरिफिकेशन, स्कूल मैपिंग और रोस्टर क्लीयरेंस पर लगातार काम चलता रहा।

मुख्यमंत्री ने की लगातार मॉनिटरिंग

TRE-4 भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जुलाई महीने में लगातार समीक्षा बैठक की। पहली बैठक में शिक्षा मंत्री और सीनियर अधिकारियों के साथ वैकेंसी और अधियाचना की प्रगति की समीक्षा की गई।

दूसरी बैठक विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जिसमें TRE-4 भर्ती को लेकर हो रहे काम पर चर्चा हुई। तीसरी बैठक में शिक्षा विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के बीच कोआर्डिनेशन तेज करने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती से जुड़ी फाइलों का तेजी से निपटारा कराया। इसके बाद BPSC को शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी मांग भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई।

सदन से सोशल मीडिया तक सरकार ने लगातार दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बार कहा कि TRE-4 के तहत शिक्षकों की भर्ती में देरी नहीं होने दी जाएगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी मई से जुलाई के बीच कई सार्वजनिक मंचों और विधानसभा में कहा कि सरकार TRE-4 भर्ती कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और तैयारी जारी रखने की अपील भी की थी।

अब शिक्षकों की भर्ती की मांग BPSC को भेजी जा चुकी है। अभ्यर्थियों की नजर आयोग के विज्ञापन पर है। यदि प्रक्रिया तय कैलेंडर के अनुसार आगे बढ़ती है तो जल्द ही TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होने और परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है।

करीब चार महीने के इंतजार, विभागीय कवायद और अंतिम समय की प्रशासनिक बाधाओं के बाद अब 32,388 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से अगले चरण में पहुंच चुकी है।

‌सितंबर में हो सकती है परीक्षा

अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 की अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे। अब शिक्षक भर्ती की मांग BPSC को भेजे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

BPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की समय-सीमा पहले ही जारी की जा चुकी है। 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच परीक्षा होगी। रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा।

बड़ा बदलावः अब दो चरणों में होगी परीक्षा

BPSC सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और सेटिंग जैसी धांधलियों को रोकने के लिए आयोग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब परीक्षा एक के बजाय 2 चरणों में ली जाएगी।

स्क्रीनिंग टेस्ट (PT): यह ऑब्जेक्टिव होगा। इसका मुख्य उद्देश्य भीड़ कम करना है ताकि मुख्य परीक्षा का आयोजन बेहतर ढंग से हो सके। यह राज्य के 1000 से अधिक केंद्रों पर होगा।

मुख्य परीक्षा (Mains): पीटी में सफल अभ्यर्थी ही इसमें शामिल होंगे। आयोग के अनुसार, दूसरी परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव ही होगी, लेकिन इसका आयोजन मुख्य रूप से पटना में किया जाएगा।

हर साल बहाल होंगे 20 हजार शिक्षक

22 मई 2026 को सम्राट सरकार ने फैसला लिया था कि हर साल 20 हजार टीचर बहाल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की बैठक के बाद सरकार ने घोषणा की थी कि अब हर साल शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके तहत अगले पांच साल में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का टारगेट रखा गया है।

BPSC की ओर से TRE का विज्ञापन हर साल जुलाई में जारी करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के अनुसार, शिक्षा विभाग हर साल रिटायर होने वाले शिक्षकों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर BPSC को अधियाचना भेजेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰