भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून को हुआ था। उसकी मां आशा देवी ने अक्षय कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 05:50 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून को हुआ था। उसकी मां आशा देवी ने अक्षय कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि आत्मसमर्पण करने के बाद भरत तिवारी को सबसे पहली गोली अक्षय कुमार ने मारी थी। इसके बाद मौके पर उसे चार और गोलियां मारी गईं। एनकाउंटर की जांच के दौरान अक्षय कुमार कई बार बुलाने के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं आया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस के आधार पर उसे पकड़ा है।

हाल ही में भरत के परिजन से मिले थे सीएम
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों को पटना बुलाकर मुलाकात की थी. इसके साथ ही सीएम सम्राट ने जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ और एसडीएम पर बड़ा एक्शन भी लिया था. उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया. हाल ही में उन्हें सरकार ने मद्य निषेध विभाग में डीएसपी बनाया था. सम्राट चौधरी ने जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार को भी वहां से हटा दिया. संजीत अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान दे रहे हैं. इनकी भूमिका भी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में संदिग्ध बताई जा रही थी.
भरत तिवारी के लिए हो रही थी न्याय की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस ने बिहार सरकार को हिलाकर रख दिया है. विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ खुद बीजेपी के भी कई नेता ‘एनकाउंटर न्याय’ पर सवाल उठा रहे थे. बिहार से लेकर अन्य राज्यों के लोग भी सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे थे और भरत तिवारी के लिए सरकार से न्याय मांग रहे थे.

मां ने कहा- STF जवान ने पहली गोली चलाई थी

भरत एनकाउंटर में पहली गिरफ्तारी पर आशा देवी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पुलिस ने कार्रवाई की है। आगे भी एक्शन होना चाहिए। एसडीएम, डीएसपी की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए, भरत ने उनका नाम लिया था। दरोगा भी शामिल था। उसे भी गिरफ्तार करना चाहिए। सीएम ने इंसाफ दिलाने की बात कही है, मुझे उन पर भरोसा है।’

भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा, बहुत खुशी की बात है। सीएम सम्राट चौधरी ने जो कहा था वो सच होता दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी हुई है, उसने ही पहली गोली मारी थी। अब सारे भेद वही खोलेगा। अब एसडीएम, फिर एसडीपीओ की गिरफ्तारी होगी। इसी तरह और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। सीएम ने कहा था किसी को छोड़ेंगे नहीं। जो कहे थे वो वादा निभा रहे हैं।

जदयू प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी की मां ने जिस STF सिपाही पर उनके बेटे पर गोली चलाने का आरोप लगाया था, उसी STF जवान की गिरफ्तारी हुई है।

CM से मुलाकात के बाद 2 अफसर हटे

24 जुलाई को भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने भावुक परिजनों से साफ कहा कि सरकार उनके साथ है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

परिजनों से मुलाकात के तुरंत बाद सरकार ने दो बड़ी कार्रवाई की। पहली, जगदीशपुर के एसडीओ सुजीत कुमार को उनके पद से हटाया गया। भरत के परिजनों ने सुजीत कुमार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। फिलहाल उन्हें कोई नया पद नहीं दिया गया है और वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे।

दूसरी कार्रवाई आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार पर हुई है। एनकाउंटर के बाद राजेश कुमार को मद्य निषेध विभाग में तैनात किया गया था, जिसे लेकर परिजनों में आक्रोश था। अब उन्हें वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। राजेश कुमार अब अगले पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में रहेंगे।

परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

परिजनों ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मामले में शामिल अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।

अब एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी से यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आगे की जांच में एनकाउंटर से जुड़े कई और सच सामने आ सकते हैं।

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सरकार पर उठे सवाल, 3 कारण

कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं: 28 साल का भरत भूषण तिवारी कोई पेशेवर अपराधी, शूटर या किसी गैंग का सरगना नहीं था। उस पर पहले से हत्या, लूट या डकैती का कोई गंभीर मामला दर्ज नहीं था। वह बाढ़, कटाव और विस्थापन जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने वाला सोशल एक्टिविस्ट था। अफसरों के सामने वंचित और गरीब लोगों की मांगों को पुरजोर तरीके से उठा रहा था।

फेसबुक लाइव और सरेंडर का वीडियो: पुलिस की यह थ्योरी कि ‘भरत ने पुलिस पर 10-12 राउंड फायरिंग की, इसलिए आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी’ तब पूरी तरह ध्वस्त हो गई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। मौत से ठीक पहले भरत फेसबुक लाइव कर रहा था, जिसमें साफ दिखा कि उसने अपनी पिस्टल दूर फेंक दी थी और आत्मसमर्पण कर चुका था। निहत्थे होने के बाद भी पुलिस ने गोली मारी।

पुलिस की थ्योरी गलत: पुलिस ने पहले बयान दिया था कि भरत ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ है। घटना के वक्त पुलिस और भरत के बीच करीब 200 मीटर की दूरी थी, जबकि भरत के हाथ में मौजूद अवैध पिस्टल की मारक क्षमता मात्र 30 मीटर थी। ऐसे में पुलिस के ‘आत्मरक्षा में गोली चलाने’ के दावे पर गंभीर प्रशासनिक और कानूनी सवाल खड़े हो गए।

अब भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की कहानी जानिए

भरत भूषण तिवारी की ओर से 17 जून को फेसबुक लाइव वीडियो में दिख रहा है कि वो सुनसान इलाके में खड़ा है। उसके सामने पुलिस और एसटीएफ की टीम खड़ी है। भरत के दोनों ओर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने भोजपुर पुलिस के जवान हथियार लेकर खड़े हैं। खुद भरत इस बात का जिक्र करता है। वो खुद को निर्दोष बताते हुए कहता है कि मैं कोई मुजरिम नहीं हूं, इसके बावजूद एसटीएफ के साथ भोजपुर पुलिस टीम मुझे पकड़ने आई है।

वीडियो के आखिर में भरत भूषण पुलिस की ओर हथियार फेंकता है और खुद को सरेंडर कर फेसबुक लाइव बंद कर देता है। पुलिस का दावा है कि इसके बाद उसने दोबारा पिस्टल उठाकर फायरिंग की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली मारी गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰