छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से TRE 4 का विज्ञापन जारी किया जा सकता है. विज्ञापन की तैयारी पूरी कर ली गई है. शुरुआत में शिक्षा विभाग की 32,388 सीटों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होने की बात कही जा रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 अगस्त 2026, 08:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………
Photo: UB India News Archive
शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से TRE 4 का विज्ञापन जारी किया जा सकता है. विज्ञापन की तैयारी पूरी कर ली गई है. शुरुआत में शिक्षा विभाग की 32,388 सीटों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होने की बात कही जा रही है. हालांकि, बाद में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. मैथिली समेत कुछ अन्य विषयों में भी सीटें बढ़ने की संभावना है. अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक का समय दिया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि TRE 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो सकती है. अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका मिल सकता है. खास बात यह है कि STET Appearing अभ्यर्थी भी TRE 4 के लिए आवेदन कर सकेंगे. ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में STET Form ID भरना अनिवार्य होगा.
शिक्षा मंत्री बोले- छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि- पटना में छात्रों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है. किसी भी वक्त TRE 4 की वैकेंसी आ सकती है. 32 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की वैकेंसी निकलने वाली है. बिहार में किसी भी छात्रों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है. जो लोग धरना दे रहे हैं अपना चेहरा चमका रहे हैं. जो धरना दे रहे हैं क्या हमसे कभी आकर मुलाकात की है. सरकार को बदनाम करने की साजिश है. हम छात्रों की हर मांग पूरी करेंगे.
सुबह छात्रों ने किया आंदोलन का ऐलान
TRE 4 समेत कई भर्तियों की मांग को लेकर छात्र संगठन ने आज से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया. आज सुबह ही छात्र नेताओं ने अनशन और आंदोलन का ऐलान किया था. छात्रों का कहना है कि सरकार ने कई बार भर्ती को लेकर आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कई भर्तियों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू करने की बात कही गई है. छात्र नेताओं ने आमरण अनशन पर बैठने का भी ऐलान किया है. उनका कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
TRE 4 समेत इन भर्तियों की मांग
छात्रों के आंदोलन में सिर्फ TRE 4 का मुद्दा नहीं है. BSSC परीक्षा की तारीख जारी करने की मांग भी की जा रही है. इसके अलावा लाइब्रेरियन भर्ती, BET, दारोगा, सिपाही और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी छात्र अपनी मांगें उठा रहे हैं. अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता रखी जाए. जिन भर्तियों की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए. छात्रों का कहना है कि भर्ती में देरी से हजारों अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰