BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली मामले में अतुल राज पांडेय पटना से गिरफ्तार ………………..

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में कदाचार के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतुल राज पाण्डेय नामक इस आरोपी की संलिप्तता श्रीकृष्णापुरी थाना कांड संख्या 132/26 में अनुसंधान के दौरान सामने आई थी। उसे 18 अगस्त को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 20 अगस्त 2026, 06:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली मामले में अतुल राज पांडेय पटना से गिरफ्तार ………………..
Photo: UB India News Archive

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में कदाचार के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतुल राज पाण्डेय नामक इस आरोपी की संलिप्तता श्रीकृष्णापुरी थाना कांड संख्या 132/26 में अनुसंधान के दौरान सामने आई थी। उसे 18 अगस्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। यह मामला 23 अप्रैल 2026 का है, जब पटना के एएन कॉलेज स्थित परीक्षा भवन में परीक्षार्थी रौशन कुमार को बायोमेट्रिक्स कर्मी अंशु प्रिया के माध्यम से उत्तर-पुर्जा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा गया था। इस संबंध में बिहार लोक परीक्षा अनैतिक कार्य निवारण अधिनियम, 2024 और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है।

कंकड़बाग में एक सेंटर पर था तैनात

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अतुल राज पाण्डेय इस परीक्षा में कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक ऑपरेटर के रूप में तैनात था। जांच के दौरान उसकी सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल फोन से AEDO परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। अतुल का मोबाइल फोन भी परीक्षा केंद्र से जब्त किया गया था। EOU के अनुसार, अतुल राज पाण्डेय पूर्व में विभिन्न परीक्षाओं में जैमर और बायोमेट्रिक्स से जुड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुका है। वह इन कंपनियों को मानवबल उपलब्ध कराने का काम भी करता था। इसी कारण जांच एजेंसी को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात मानवबल के माध्यम से कदाचार कराने वाले नेटवर्क की जानकारी उसे हो सकती है।

पूछताछ में मैनेज्ड सेंटर और सॉल्वर गैंग के सुराग

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में मैनेज्ड परीक्षा केंद्रों और सॉल्वर गैंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण सूत्र सामने आने की जानकारी EOU ने दी है। जांच एजेंसी अब इन सुरागों के आधार पर परीक्षा में कदाचार की पूरी कड़ी को खंगाल रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा केंद्रों पर तैनाती से लेकर अभ्यर्थियों तक अनुचित तरीके से मदद पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका थी। EOU ने कहा है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कराने, कदाचार कराने और इससे आर्थिक लाभ लेने वाले गिरोहों व व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

अतुल ने कई लोगों के नाम उगले
EOU के मुताबिक, अप्रैल 2026 में हुई सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और AEDO परीक्षा में अतुल ने कई परीक्षा केंद्रों को मैनेज किया थाय उस पर बड़े स्तर पर धांधली की साजिश में शामिल होने का आरोप है. इसके बाद BPSC ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. पूछताछ में अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों के नाम भी बताए हैं. इन नामों का अब सत्यापन किया जा रहा है. अतुल पहले भी कई परीक्षाओं में जैमर और बायोमीट्रिक कंपनियों के साथ काम कर चुका है. EOU मामले की आगे भी जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद अतुल राज को बुधवार देर रात पटना की बेऊर जेल भेज दिया गया. इस मामले में 23 अप्रैल 2026 को श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज किया गया था. यह केस लोक स्वच्छता पदाधिकारी की परीक्षा में कदाचार को लेकर दर्ज हुआ था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰