प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी पर्व त्योहार की परवाह किए बगैर काम करने में यकीन करते हैं. अपने बर्थडे जैसे खास दिन को भी वह जनता के लिए समर्पित कर देते हैं. पीएम मोदी 17 सितंबर 2024 को 74 साल के होने जा रहे हैं. उन्होंने अपने 74वें जन्मदिन को भी खास अंदाज में मनाने का फैसला किया है. पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर तीन शहरों की यात्रा पर रहेंगे. बर्थडे के दिन उनकी सुबह बाबा विश्वनाथ की नगरी और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी (काशी) में होगी. यहां उनके दिन की शुरुआत बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना के साथ होगी. इसके बाद वह भुवनेश्वर जाएंगे, जहां बहनों-माताओं के लिए समर्पित योजना की शुरुआत करेंगे. इसके बाद वह नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) का मुख्यालय भी है. पीएम मोदी नागपुर में कुछ वक्त बिताने के बाद वर्धा के लिए रवाना हो जाएंगे. दूसरी तरफ, BJP ने भी अपने लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने की खास योजना बना रखी है.
देशभर के लोगों की नजरें 17 सितंबर पर टिकी हैं. पीएम मोदी इसी दिन अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे. लोगों में इस बात को लेकर कौतूहल है कि इस बार पीएम मोदी अपना जन्मदिन किस तरह सेलिब्रेट करते हैं. सूत्रों की मानें तो यह दिन भी पीएम मोदी के लिए कार्यदिवस ही होने वाला है. पीएम मोदी का इस बार का जन्मदिन तीन शहरों में बीतने वाला है. इसके लिए शहरों का चयन काफी खास है. पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर काशी से लेकर भुवनेश्वर और नागपुर तक के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी (काशी) पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है.
काशी-भुवनेश्वर-नागपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में होंगे. बर्थडे के दिन उनकी सुबह काशी में ही बीतेगी. मतलब उनके दिन की शुरुआत धर्मनगरी से होगी. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. हालांकि, यह तय नहीं है कि वह गांगा नदी में स्नान करेंगे या नहीं. इस मौके पर लोगों को उनका धार्मिक अवतार जरूर देखने को मिलेगा. 17 सितंबर की दोपहर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बीतेगी. ओडिशा में पहली बार बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है. यहां वह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे. इस स्कीम के तहत 21 से 60 साल की महिलाओं को अगले 5 साल तक सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. दिलचस्प है कि योजना का नाम भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है.
नागपुर भी जाएंगे पीएम मोदी
जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी नागपुर भी जाएंगे. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी नागपुर में ही है. पीएम मोदी आखिरी बार नागपुर लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गए थे. तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी पहली बार नागपुर के दौरे पर जा रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी आरएसएस मुख्यालय भी जाएंगे या नहीं. इसके बाद वह वर्धा के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम विश्वकार्मा योजना के एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को आरंभ करेंगे.








