मोदी सरकार जल्द शुरू कर सकती है जनगणना, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भी बड़ा अपडेट

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 2014 और 2019 के मुकाबले काफी कम सीटें मिली हैं और पार्टी बहुमत से दूर रह गई है। हालांकि, टॉप सूत्रों की मानें तो कम सीटों के बावजूद भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार उस एजेंडे पर काम करना जारी रखेगी जिसका वादा 2014 में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 06:00 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी सरकार जल्द शुरू कर सकती है जनगणना, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भी बड़ा अपडेट
Photo: UB India News Archive

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 2014 और 2019 के मुकाबले काफी कम सीटें मिली हैं और पार्टी बहुमत से दूर रह गई है। हालांकि, टॉप सूत्रों की मानें तो कम सीटों के बावजूद भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार उस एजेंडे पर काम करना जारी रखेगी जिसका वादा 2014 में किया गया था। अब खबर आई है कि मोदी सरकार जल्द ही पूरे देश में जनगणना शुरू करवा सकती है। इसके साथ ही पार्टी के टॉप सूत्रों की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

एक देश एक चुनाव पर क्या अपडेट?

मोदी सरकार ने अपने घोषणापत्र के बड़े मुद्दों अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म करना और नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करना जैसे वादे पूरे कर दिए हैं। वहीं, एक राष्ट्र-एक चुनाव का वादा भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में एक और बड़ा वादा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में विधानसभा और संसदीय चुनाव एक साथ कराने की वकालत की थी।

इस कार्यकाल में ही बड़ा फैसला

ANI में सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनडीए सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सूत्रों ने यह भी कहा कि सरकार के इस कार्यकाल में ही वन नेशन वन इलेक्शन हकीकत बन जाएगा। बीजेपी अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन जुटाने की उम्मीद कर रही है।

जनगणना के लिए प्रशासनिक कार्य जारी

ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि लंबे समय से रुकी हुई देशव्यापी जनगणना कराने के लिए प्रशासनिक कार्य जारी है। हालांकि, जनगणना की प्रक्रिया में जाति का कॉलम शामिल किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस, राजद और सपा जैसे विपक्षी दल और एनडीए गठबंधन के कुछ सहयोगी दल भी जोर-शोर से जाति जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰