भारत में परिवार के संस्कारों को खतरा……..

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिंदू धर्म को सबके कल्याण की कामना करने वाला विश्व धर्म बताते हुए रविवार को कहा कि हिंदू का मतलब विश्व का सबसे उदारतम मानव है जो सब कुछ स्वीकार करता है. इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता के माध्यम से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 06:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत में परिवार के संस्कारों को खतरा……..
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिंदू धर्म को सबके कल्याण की कामना करने वाला विश्व धर्म बताते हुए रविवार को कहा कि हिंदू का मतलब विश्व का सबसे उदारतम मानव है जो सब कुछ स्वीकार करता है. इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता के माध्यम से बदलाव लाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें छुआछूत के भाव को पूरी तरह मिटा देना है. डॉ. भागवत अलवर के इन्दिरा गांधी खेल मैदान में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘हमारे राष्ट्र को समर्थ करना है. हमने प्रार्थना में ही कहा है कि यह हिंदू राष्ट्र है क्योंकि हिंदू समाज इसका उत्तरदायी है. इस राष्ट्र का अच्छा होता है तो हिंदू समाज की कीर्ति बढ़ती है. इस राष्ट्र में कुछ गड़बड़ होता है तो इसका दोष हिंदू समाज पर आता है, क्योंकि वे ही इस देश के कर्ताधर्ता हैं. राष्ट्र को परम वैभव संपन्न और सामर्थ्यवान बनाने का काम पुरुषार्थ के साथ करने की आवश्यकता है और हमें समर्थ बनना है, जिसके लिए पूरे समाज को योग्य बनाना पड़ेगा.’

मोहन भागवत ने बताई हिंदू की परिभाषा

जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं यह वास्तव में मानव धर्म है, विश्व धर्म है और सबके कल्याण की कामना लेकर चलता है. हिंदू का मतलब विश्व का सबसे उदारतम मानव, जो सब कुछ स्वीकार करता है, सबके प्रति सद्भावना रखता है. पराक्रमी पूर्वजों का वंशज है जो विद्या का उपयोग विवाद पैदा करने के लिए नहीं करता, ज्ञान देने के लिए करता है. हिंदू धन का उपयोग मदमस्त होने के लिए नहीं करता, दान के लिए करता है और शक्ति का उपयोग दुर्बलों की रक्षा के लिए करता है. यह जिसका शील है, यह जिसकी संस्कृति है वह हिंदू है. चाहे वह पूजा किसी की भी करता हो, भाषा कोई भी बोलते हो, किसी भी जात-पात में जन्मा हो, किसी भी प्रांत का रहने वाला हो, कोई भी खानपान रीति रिवाज को मानता हो. ये मूल्य और संस्कृति जिनकी है, वह सब हिंदू हैं.’

5 प्रमुख मूल्यों को अपनाने का आह्वान

स्वयंसेवकों से छुआछूत और ऊंच-नीच का भाव मिटाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम अपने धर्म को भूलकर स्वार्थ के अधीन हो गए, इसलिए छुआछूत बढ़ा, ऊंच-नीच का भाव बढ़ा, हमें इस भाव को पूरी तरह मिटाना है. जहां संघ का काम प्रभावी है, संघ की शक्ति है, वहां कम से कम मंदिर, पानी, शमशान सब हिंदुओं के लिए खुले होंगे. यह काम समाज का मन बदलते हुए करना है. सामाजिक समरसता के माध्यम से परिवर्तन लाना है. यहां जारी बयान के अनुसार सरसंघचालक ने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव और नागरिक अनुशासन इन पांच विषयों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जब इन बातों को स्वयंसेवक अपने जीवन में उतारेंगे तब समाज भी इनका अनुसरण करेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰