प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं. अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. इस सम्मेलन में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी अलग से बात की. इसके बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क में आगे के कार्यक्रम के लिए पहुंचे.
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से भारतीय समुदाय में खुशी की लहर है। इसी दौरान जब वो न्यूयार्क पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। ढोल नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के उस होटल में पहुंचे जहां वह रुकेंगे. यहां पहले से ही जमा प्रवासी भारतीयों और प्रदर्शन कर रहे कलाकारों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया. स्वागत केबाद प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीयों के साथ ही कलाकारों से मुलाक़ात की.
प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क के होटल लोटे पैलेस में ठहरेंगे. जिसके बाद आज शाम भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करने के साथ ही प्रधानमंत्री उन्हें संबोधित भी करने वाले हैं. जिसके बाद सोमवार को प्रधानमंत्री भारत लौट सकते हैं.








