श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव; काउंटिंग के बीच देशभर में कर्फ्यू

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पोस्टल वोटिंग के नतीजों में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बनने की रेस में आगे हैं। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मुख्य विपक्षी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 सितंबर 2024, 08:00 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव; काउंटिंग के बीच देशभर में कर्फ्यू
Photo: UB India News Archive

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पोस्टल वोटिंग के नतीजों में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बनने की रेस में आगे हैं। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मुख्य विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

श्रीलंका में 21 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 22 चुनावी जिलों में 13,400 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। 22 में से सात चुनावी जिलों के पोस्टल वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें दिसानायके को 56% वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी 19% वोट हासिल करके उनसे पीछे हैं।

श्रीलंका में 2022 के जनविद्रोह के बाद हुए पहले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान शनिवार को करीब 75% मतदान हुआ है। इससे पहले नवंबर 2019 में हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव में 83% मतदान हुआ था। मतदान के तुरंत बाद पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया और मतगणना शुरू कर दी गई।

विश्लेषकों का कहना है कि दिसानायके के 50% से ज्यादा वोटों के अंतर राष्ट्रपति पद जीतने की संभावना है। अनुरा दिसानायके चीन समर्थक माने जाते हैं। अनुरा ने वादा किया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे अडानी के प्रोजेक्‍ट को रद्द कर देंगे।

चुनाव से पहले हालिया सर्वे में भी अनुरा कुमारा दिसानायके के जीतने की संभावना जताई गई है। अनुरा के अलावा रेस में 3 और बड़े उम्मीदवार हैं। सर्वे में विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा दूसरे नंबर पर हैं।

मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने की रेस में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे भी हैं। सर्वे में उनके जीतने की संभावना कम बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका में 2 साल पहले का आर्थिक संकट लोगों के जेहन में अभी भी है। यही वजह है कि पिछले दो दशक से देश का सबसे बड़ा परिवार राजपक्षे रेस से बाहर होता दिख रहा है।

भारत विरोध के लिए जाने जाते थे अनुरा, अब दोस्ती बढ़ाई अनुरा कुमारा दिसानायके वामपंथी पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) के नेता हैं। वे NPP गठबंधन से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक JVP पार्टी भारत विरोध के लिए जानी जाती है। 1980 के दशक में भारत ने श्रीलंका में लिट्टे से निपटने के लिए पीस कीपिंग फोर्स को भेजने का फैसला लिया था। तब JVP ने इसका विरोध किया था।

हाल के कुछ सालों में JVP ने अपना भारत विरोधी रुख बदला है। हालांकि, अनुरा ने चुनाव से पहले भारतीय कंपनी अडानी के खिलाफ बयान देकर एक नया विवाद शुरू कर दिया है। JVP नेता ने हाल में ही वादा किया है कि वे 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो श्रीलंका में अडानी ग्रुप की पवन ऊर्जा परियोजना को रद्द कर देंगे।

अनुरा का कहना है कि अडानी प्रोजक्ट श्रीलंका की ऊर्जा संप्रभुता के लिए खतरा है। अडानी ग्रुप ने इसी साल श्रीलंकाई सरकार से विंड पॉवर स्टेशन डेवलप करने को लेकर डील की है। इसके लिए कंपनी 442 मिलियन डॉलर (करीब 367 करोड़) निवेश करने वाली है।

श्रीलंका में भीषण मंदी के बाद ऐतिहासिक जन आंदोलन के कारण अनुरा कुमारा दिसानायके की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है।
श्रीलंका में भीषण मंदी के बाद ऐतिहासिक जन आंदोलन के कारण अनुरा कुमारा दिसानायके की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बयान देकर युवाओं में लोकप्रिय हुए अनुरा पिछले 4 साल में अनुरा दिसानायके और NPP की लोकप्रियता में काफी उछाल आया है। आर्थिक सुधार और सामाजिक समानता के लिए श्रीलंका के लोगों को NPP से बहुत सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह पहले कभी भी सत्ता में नहीं रही है इसलिए लोगों को उस पर ज्यादा भरोसा है।

अनुरा कुमार दिसानायके युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। NPP की बढ़ती लोकप्रियता का एक और मुख्य कारण भ्रष्टाचार से लड़ने का वादा भी है। अनुरा अपने हर कैंपन में श्रीलंका को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का वादा कर रहे हैं। युवाओं को लग रहा है कि देश की आर्थिक स्थिति खराब होने की मुख्य वजह भ्रष्टाचार है।

पार्टी ने मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी काम किया है। चीन और भारत श्रीलंका के दो प्रमुख आर्थिक साझेदार हैं। पार्टी ने दिसंबर 2023 में चीन का दौरा किया और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इसी तरह, NPP के एक प्रतिनिधिमंडल ने फरवरी 2024 में भारत का दौरा किया और विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की थी।

अनुरा ने फरवरी 2024 में भारत का दौरा किया था। इस दौरान वे विदेश मंत्री जयशंकर से मिले थे।
अनुरा ने फरवरी 2024 में भारत का दौरा किया था। इस दौरान वे विदेश मंत्री जयशंकर से मिले थे।

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं रानिल विक्रमसिंघे रानिल विक्रमसिंघे ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका की दक्षिणपंथी पार्टी यूनाइटेड नेशनलिस्ट पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

विक्रमसिंघे अपने दो साल के कार्यकाल में हासिल की गई राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार ने मुद्रास्फीति को कम करने जैसे कुछ बड़े आर्थिक सफलता हासिल किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 39 उम्मीदवार:राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का नामांकन स्वीकार, चुनाव में कोई भी महिला उम्मीदवार नहीं

श्रीलंका में 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कुल 39 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। इनमें वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल हैं। विक्रमसिंघे ने पिछले महीने 27 जुलाई को गाले में एक रैली के दौरान चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰