दिल्ली में एक बार फिर लागू हो सकता है Odd-Even, सरकार ने प्रदूषण से बचने के लिए जारी किया एक्शन प्लान

दिल्ली में रहने वालों के लिए यह एक बड़ी खबर है। दिल्ली निवासियों को यह तो पता ही होगा कि सर्दियों के समय दिल्ली में प्रदूषण की समस्या कितनी बढ़ जाती है। इस साल की सर्दियों में प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए दिल्ली सरकार अभी से ही तैयारियों में जुट चुकी है। इसके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 सितंबर 2024, 09:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में एक बार फिर लागू हो सकता है Odd-Even, सरकार ने प्रदूषण से बचने के लिए जारी किया एक्शन प्लान
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में रहने वालों के लिए यह एक बड़ी खबर है। दिल्ली निवासियों को यह तो पता ही होगा कि सर्दियों के समय दिल्ली में प्रदूषण की समस्या कितनी बढ़ जाती है। इस साल की सर्दियों में प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए दिल्ली सरकार अभी से ही तैयारियों में जुट चुकी है। इसके लिए सरकार ने 21 बिंदुओं पर फोकस करते हुए एक विंटर प्लान जारी किया है। इतना ही नहीं अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली में सरकार ऑड-ईवन का रूल भी लागू कर सकती है।

दिल्ली पर्यावरण मंत्री ने दी यह जरूरी जानकारी

गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों के समय होने वाली प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘सर्दियों में होने वाली प्रदूषण से निपटने के लिए एक विंटर प्लान तैयार किया गया है जिसमें 21 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हमने सभी विभागों को 21 बिंदुओं पर बनी अलग-अलग रिपोर्ट सौंप दिया है जिनके आधार पर विंटर एक्शन प्लान तैयार किया गया है।’ इसके आगे उन्होंने बताया कि, इस साल पहली बार प्रदूषण को कम करने के लिए 13 हॉस्टपॉट पर प्रदूषण की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद से मॉनिटरिंग की जाएगी और एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन भी किया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में अगर AQI 450 से ऊपर पहुचेगा तो सरकार ओड- इवन लगाने पर विचार करेगी।

इन बिंदुओं पर सरकार करेगी फोकस

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस साल एक विंटर एक्शन प्लान में 21 अलग-अलग बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सरकार हॉटस्पॉट, वाहन, धूल प्रदूषण, Work From Home, पराली और कुड़ा जलाना और औद्योगिर प्रदूषण पर फोकस करेगी। उन्होंने आगे बताया कि पड़ोसी राज्यों से संवाद जैसे इमरजेंसी उपाय के तौर पर ऑड-ईवन की तैयारी और कृत्रिम वर्षा फोकस बिंदु में शामिल है।

इन बिंदुओं पर सरकार का फोकस

  1. हॉट स्पाट का ड्रोन के द्वारा मानिटरिंग- हॉट स्पॉट पर निगरानी का काम करने के लिए पर्यावरण, DPCC MCD,  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, DDA, डीएसआईआईडीसी को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
  2. प्रदूषण को रोकने के लिए STF का गठन- इसके लिए नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग को नियुक्त किया गया है।
  3. धूल प्रदूषण पर  नियंत्रण- धूल प्रदूषण के लिए PWD, MCD, DCB, NDMC, DDA, CPWD, आई एन्ड एफसी, डीएसआईआईडीसी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो, एनएचएआई, और राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है |
  4. मोबाईल एंटी स्मॉग गन का संचालन- इसके लिए PWD और MCD को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।
  5. वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण- इसके लिए नोडल एजेंसी के तौर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग, DIMTS, डीटीसी, दिल्ली मेट्रो को नियुक्त किया गया है।
  6. पराली- पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की समस्या को लेकर विकास एवं राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
  7. ग्रीन वार रूम और ग्रीन दिल्ली ऐप- इसको और बेहतर बनाने के लिए डीपीसीसी को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है |
  8. औद्योगिक प्रदूषण के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर एमसीडी, राजस्व, DSIIDC और DPCC को नियुक्त किया गया है |
  9. हरित क्षेत्र को बढ़ाना या वृक्षारोपण- दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ाने पर ज़ोर देते हुए वन विभाग को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है |
  10. E-Waste ईको पार्क- भारत का पहला ई-वेस्ट ईको पार्क जीरो वेस्ट पॉलिसी पर बनाया जा रहा है। इसकी नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग, डीएसआईआईडीसी और एमसीडी को दिया गया है।
  11. पटाखे पर प्रतिबंध – पटाखे जलाने पर रोक लगाने के लिए भी पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी और दिल्ली पुलिस को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
  12. जन भागीदारी- इसके लिए नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग/ डीपीसीसी को नियुक्त किया गया है।
  13. केन्द्र सरकार और पड़ोसी राज्यों  के साथ संवाद- इसके लिए पर्यावरण विभाग को नियुक्त किया गया है।
  14. हरित रत्न पुरस्कार- इस काम के लिए पर्यावरण विभाग को नियुक्त किया गया है।
  15. ओपन कूड़ा बर्निंग- इसके लिए नोडल एजेंसी के तौर पर एमसीडी, एनडीएमसी, डीसीबी, विकास विभाग, I&FC, दिल्ली फायर सर्विस, डीडीए एवं राजस्व विभाग को नियुक्त किया गया है।
  16. वर्क फार्म होम- प्राईवेट संस्थाओं के लिए और ऑफिस टाईम  में बदलाव के लिए नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग को नियुक्त किया गया है।
  17. वालेंटरी व्हीकल रिस्ट्रिक्शन- इस कार्य के लिए पर्यावरण विभाग, ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक पुलिस को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
  18. ऑड-ईवन की तैयारी- पर्यावरण और  ट्रांसपोर्ट विभाग को इस काम के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है।
  19. कृत्रिम वर्षा- पर्यावरण विभाग को इसके लिए नियुक्त किया गया है।
  20. रियल टाईम सो सोर्श अपोरशमेंट स्टडी के लिए DPCC को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
  21. सरकार ग्रेप के क्रियान्वन पर भी विशेष रूप से ध्यान देगी।

दिल्ली में होगा एन्टी डस्ट कैम्पेन

आपको बता दें कि दिल्ली में सर्दियों के समय होने वाली प्रदूषण को लेकर सरकार काफी सतर्क है। इसके लिए दिल्ली में 7 अक्तूबर से एन्टी डस्ट कैम्पेन शुरु किया जाएगा करीब 200 मोबाइल एन्टी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नहीं दिल्ली में हरित रत्न पुरस्कार की भी शुरुआत की जाएगी। पौधे के प्रगति को लेकर सरकार जागरूकता फैलाना चाहती है और इसलिए हरित कलश यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली में एन्टी पॉल्यूशन मार्च निकाला जाएगा और एक बार फिर से रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की भी शुरुआत होगी। आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में अभी पटाखों पर प्रतिबंध नहीं है मगर जब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तबसे लेकर 1 जनवरी 2025 तक बैन रहेगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰