इजरायल ने हिजबुल्लाह का खुफिया मुख्यालय उड़ाया, लेबनान पर भीषण हमले में 250 लोगों की मौत

इज़रायल ने हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को ढेर करने के बाद अब लेबनान में उसके खुफिया हेड क्वॉर्टर को भी उड़ा दिया है। इजरायली सेना की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए है। इससे ईरान बौखला गया है। ईरान का कहना है कि वह अब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 10:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल ने हिजबुल्लाह का खुफिया मुख्यालय उड़ाया, लेबनान पर भीषण हमले में 250 लोगों की मौत
Photo: UB India News Archive

इज़रायल ने हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को ढेर करने के बाद अब लेबनान में उसके खुफिया हेड क्वॉर्टर को भी उड़ा दिया है। इजरायली सेना की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए है। इससे ईरान बौखला गया है। ईरान का कहना है कि वह अब पीछे नहीं हटेगा। इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही इस आतंकी समूह के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया। एक अस्पताल को हिजबुल्लाह आतंकी कमांड सेंटर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। उसे भी हमले में ध्वस्त कर दिया गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि इन हमलों से तेहरान की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाला।

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल अब बीते मंगलवार को अपने ऊपर हुए ईरान के मिसाइल अटैक का जवाब देने की भी तैयारी कर रहा है। ईरान ने तेल अवीव पर यह हमला लेबनान में इज़रायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया था। इसके बाद ईरान की तेल सुविधाओं पर हमले की आशंका के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। फिलहाल इज़रायल का फोकस लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर है। वह उन्हें पीछे धकेलने और गाजा में उनके हमास सहयोगियों को खत्म करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहा है। गाजा की तरह लेबनान में भी इजरायली सेना अभियान चला रही है।

नसरल्लाह और उसके उत्तराधिकारियों को खल्लास कर इजरायली सेना के हौसले हैं बुलंद

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को पिछले हफ्ते बेरूत पर एक हवाई हमले के दौरान मार डाला था। अब बेरूत पर हो रहा अन्य हमला भी उसी के तहत एक व्यापक सैन्य अभियान का हिस्सा है। इसके चलते 1.2 मिलियन से अधिक लेबनानी लोगों को अपने घर से पलायन करना पड़ा है। ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद इजरायल ने उसके संभावित उत्तराधिकारी को भी इजरायल ने मार डाला है। हालांकि हाशिम सफीद्दीन की हत्या के दावे के बाद अभी तक हिजबुल्लाह की ओर से कोई टिप्पणनी नहीं आई है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह मारा गया या जिंदा है।

आज इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर किया बड़ा हमला

आज इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर बड़ा हमला किया है। रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शनिवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई और धुआं देखा गया। इस हमले से पहले इजरायली सेना ने स्थानीय निवासियों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए तीन अलर्ट जारी किया था। हमले के बाद शनिवार तड़के हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायली सेना लेबनान के दक्षिणी शहर ओडाइसेह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है, जहां उसके साथ हिजबुल्लाह के लड़ाकों से जंग जारी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰