आखिर यूपी से राहुल को क्या इशारा दे रहे हैं अखिलेश…..

तीन दिनों में तीसरी बार. हर बार एक ही बात. सबसे पहले अपने गांव सैफई में. फिर समाजवादी पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस में. उसके बाद लखनऊ के लोहिया पार्क में. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ है. इंडिया गठबंधन पहले जैसा ही है. इंडिया गठबंधन PDA […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 07:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आखिर यूपी से राहुल को क्या इशारा दे रहे हैं अखिलेश…..
Photo: UB India News Archive

तीन दिनों में तीसरी बार. हर बार एक ही बात. सबसे पहले अपने गांव सैफई में. फिर समाजवादी पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस में. उसके बाद लखनऊ के लोहिया पार्क में. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ है. इंडिया गठबंधन पहले जैसा ही है. इंडिया गठबंधन PDA के साथ चलेगा. PDA मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक. क्या यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है ! अगर ठीक है तो फिर अखिलेश यादव को एक ही बात बार बार कहने की क्या ज़रूरत है.

हरियाणा में हार के बाद क्या अपने मन की करेगी सपा

हरियाणा में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं किया. जम्मू कश्मीर में पार्टी चुनाव के लड़ी पर वोट नहीं मिले. फिर अखिलेश यादव ने इसी हफ़्ते यूपी में उप चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इनमें से दो विधानसभा सीटें कांग्रेस मांग रही थी. अखिलेश यादव ने ये फ़ैसला लेने से पहले कांग्रेस से पूछा तक नहीं. कांग्रेस पार्टी तो कम से कम 5 सीटें मांग रही थी. यूपी में दस सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव है. मैसेज ये गया कि हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी अब अपने मन की करेगी.

अखिलेश नहीं चाहते गठबंधन तोड़ने का आरोप लगे

उपचुनाव के लिए टिकट फ़ाइनल कर अखिलेश यादव ने ऐसा ही किया. गठबंधन धर्म निभाने की ज़िम्मेदारी अब उन्होंने कांग्रेस पर छोड़ दी है. पर वे ये नहीं चाहते हैं कि लोग कहें कि वे गठबंधन तोड़ने में लगे हैं. अखिलेश यादव बड़ी विनम्रता से कह रहे हैं कि गठबंधन तो बना रहेगा. गाँवों में एक कहावत मशहूर हैं पंचायत का फ़ैसला तो मानेंगे लेकिन खूँटा को बीच चौराहे पर लगेगा. यूपी में कांग्रेस से गठबंधन समाजवादी पार्टी अपनी शर्तों पर चाहती है. मुलायम सिंह यादव का कुश्ती वाला धोबी पछाड़ वाली दांव राजनीति में खूब चला. अब अखिलेश इस गठबंधन वाला खेल अपने पिता की तरह खेल रहे हैं.

अपने वोटबैंक मुस्लिमों-दलितों को नाराज नहीं करना चाहते

यूपी में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पाटी का गठबंधन था. विपक्ष के लिहाज़ से दलितों की पहली पसंद कांग्रेस रही. जिस सीट पर बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ी, वहाँ तो बीएसपी का सफ़ाया ही हो गया. बीजेपी को हराने के लिए मायावती का बेस वोटर कांग्रेस की तरफ़ चला गया. इसमें जाटव वोटर भी शामिल हैं. इसीलिए तो मायावती इन दिनों कांग्रेस पर बहुत गर्म हैं. आंकड़े बताते हैं कि दलित वोटर को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में से किसी एक को चुनना पड़ा तो पहली पसंद कांग्रेस हो सकती है. अखिलेश यादव मुस्लिम और दलित समाज के इस मानस से वाकिफ हैं इसीलिए गठबंधन तोड़ने का ठीकरा वे अपने माथे लेने को तैयार नहीं है. वे ये भी जानते हैं कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का कॉमन वोट बैंक है इसीलिए एक का फायदा तो दूसरे का नुक़सान तय है.

अखिलेश की असली नजर तो 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव है

अखिलेश यादव का फ़ोकस 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव है. दिल्ली की राजनीति से उन्हें बहुत मतलब नहीं है. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बने माहौल को दो साल तक खींचना कठिन काम है. कांग्रेस से गठबंधन बनाए रखने के भरोसे के बहाने वे मुस्लिम और दलितों को अपने साथ साधे रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. वे जानते हैं कि साथ होने से ज़रूरी साथ दिखना है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰