ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रहा इजरायल!

मिडिल ईस्ट में इजरायल इस समय कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमास खत्म नहीं हुआ है. हमास के बाद अब इजरायल का अगला टारगेट ईरान है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अक्टूबर 2024, 07:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रहा इजरायल!
Photo: UB India News Archive

मिडिल ईस्ट में इजरायल इस समय कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमास खत्म नहीं हुआ है. हमास के बाद अब इजरायल का अगला टारगेट ईरान है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खूफिया एजेंसी का एक दस्तावेज लीक हुआ है, जिसमें इजरायल अब ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में है.

ईरान पर हमले की तैयारी में है इजरायल

अमेरिका की सैटेलाइट नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी (NGA) ने कुछ ऐसी तस्वीरें कैद की है, जिसमें इजरायल की सेना की तैयारियों को देखकर लगता है कि वह बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है. 15 और 16 अक्टूबर 2024 को ईरान को समर्थन देने वाले कई टेलीग्राम एकाउंट से इस तरह के दो दस्तावेज शेयर भी किए गए थे. इन दस्तावेजों में इजरायल के सैन्य अभ्यासों को पूरे डिटेल में दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि इजराइल अब ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है.

ईरान ने एक अक्टूबर 2024 को इजरायल पर करीब 200 मिसाइलों से अटैक किया था, जिसके बाद पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी हुई थी कि आखिर इजरायल कैसे बदला लेगा. हालांकि अभी तक इजरायल ने ईरान को उस हमले का जवाब नहीं दिया है. ऐसे में दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच इस दस्तावेज का खुलासा काफी अहम माना जा रहा है.

अमेरिका के लीक दस्तावेजों में क्या दिखा?

दोनों दस्तावेजों में से एक का टाइटल है, “इजराइल: वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी जारी रखे हुए है” इजरायली सैन्य तैयारियों में कथित तौर पर हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान, खोज और बचाव अभियान और संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइल को फिर से स्थापित करने की स्थिति को दिखाया गया है. दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने की तैयारी नजर आती है.

इन खुफिया दस्तावेजों के कथित तौर पर लीक होने की खबर के बाद मेरिकी खुफिया एजेंसियां और एफबीआई संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी कैसे लीक हुई और क्या और दस्तावेज लीक हो सकते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰