सीएम योगी का महाराष्ट्र तक जलवा!

महाराष्ट्र विधासनभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे..’ सुर्खियों में आ गया है. मंगलवार को सीएम योगी की तस्वीर के साथ मुंबई में कई जगहों पर इस नारे की बड़ी होर्डिंग्स लगाई गईं. जिसके बाद इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024, 08:14 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीएम योगी का महाराष्ट्र तक जलवा!
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र विधासनभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे..’ सुर्खियों में आ गया है. मंगलवार को सीएम योगी की तस्वीर के साथ मुंबई में कई जगहों पर इस नारे की बड़ी होर्डिंग्स लगाई गईं. जिसके बाद इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. वहीं होर्डिंग्स लगवाने वाले बीजेपी नेता विश्वबंधु राय ने कहा कि उन्होंने इसके ज़रिए विपक्ष की राजनीतिक चालों का जवाब दिया है.

विश्वबंधु राय महाराष्ट्र बीजेपी ईकाई के नेता है. उन्होंने मुंबई में ‘बंटेंगे तो कटेंगे..’ की जो होर्डिंग्स लगाई उस पर योगी संदेश लिखा और योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगाई. बीजेपी नेता ने कहा महाराष्ट्र में विपक्षी दल बांटने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने अपने होर्डिंग के जरिए उनकी राजनीतिक चालों का जवाब दिया है. मुंबई में उत्तर भारत के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं. आने वाले दिनों में इसका असर दिखाई दे सकता है.

महाराष्ट्र तक सीएम योगी के नारे की गूंज
बीजेपी नेता ने इस दौरान वोट जिहाद का भी जिक्र किया और कहा कि लोकसभा चुनाव में किस तरह वोट जिहाद किया गया था, उसे लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले भी विस्तार से बता चुके हैं. इसका नुकसान भी भाजपा को उठाना पड़ा. इस चुनाव में भी वोट जिहाद की तैयारी की जा रही है. अब हमने इसका जवाब देना है. हरियाणा चुनाव में कैसे लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी का समर्थन किया, वैसे ही महाराष्ट्र के लोग भी बीजेपी का साथ देंगे.

सीएम योगी का महाराष्ट्र तक जलवा! इस नारे की सुनाई दी गूंज, पीएम मोदी भी दोहरा चुके ये बात

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कानपुर में एक जनसभा के दौरान ये बात कही थी. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा चुनाव में इस नारे को दोहराया था तो वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी इसी से मिलती जुलती बात कहते हुए लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया था.  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी इसे और मजबूती से उठा सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰