अंबेडकर-अडाणी-मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान, अडाणी मुद्दे और मणिपुर हिंसा को लेकर आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकाल रही है। प्रदर्शन के दौरान हंगामा होने पर लखनऊ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभात पांडेय की मौत हो गई। उनके सिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024, 07:05 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अंबेडकर-अडाणी-मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस पार्टी अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान, अडाणी मुद्दे और मणिपुर हिंसा को लेकर आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकाल रही है।

प्रदर्शन के दौरान हंगामा होने पर लखनऊ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभात पांडेय की मौत हो गई। उनके सिर के पीछे चोट आई थी।

वहीं असम के गुवाहटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके, जिससे दम घुटने से एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई।

राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक मंच पर नजर आए।

गुवाहाटी में मृदुल इस्लाम और लखनऊ में प्रभात पांडे की मौत पर राहुल गांधी ने कहा- शोकाकुल प्रियजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इन परिवारों को पूरे न्याय का अधिकार है। कांग्रेस के बब्बर शेर सत्य और संविधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

यूपी में युवा नेता की मौत, प्रदेश अध्यक्ष बेहोश

लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभात पांडेय (30) की मौत हो गई। वे गोरखपुर के रहने वाले थे। उनके शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। नीचे उतरे तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद वो बेहोश हो गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लिटाया। पानी छिड़का। तब जाकर वो होश में आए। पूरी खबर पढ़ें…

असम के गुवाहाटी में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान 45 साल के कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस द्वारा फेंके गए आंसू गैस के गोलों के धुएं से दम घुटने के कारण हुई मौत को कांग्रेस ने साजिश करार दिया। विपक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना उस समय हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता असम के राजभवन के पास मणिपुर में हो रही अशांति और अडानी ग्रुप पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे थे।

राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोथिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अमित शाह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है कि अमित शाह पूरे देश से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें। दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेसियों ने अमित शाह का पुतला भी जलाया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कोलकाता में महिला कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू में स्थित राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस ने नेकलेस रोड स्मारक से राजभवन तक ‘चलो राज भवन’ रैली निकाली।

जम्मू में JKPCC के अध्यक्ष तारिक हमीद और हैदराबाद में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया।
असम के गुवाहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की।

असम में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
बिहार के पटना में कांग्रेस पार्टी के राजभवन मार्च को प्रशासन ने रोक दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। मार्च रोकने के बाद विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कारोबारी गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की मांग और मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पटना में कांग्रेस का पूरा प्रदर्शन महज आधे घंटे के अंदर खत्म हो गया
राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने पैदल मार्च कर राजभवन का घेराव किया जाएगा। सचिन पायलट ने कहा कि कौन नेता आया, नहीं आया। इधर-उधर की बातें छोड़ो। सब एक हैं। एक साथ लड़ेंगे और चार साल बाद सरकार लेकर आएंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अंबेडकर का नाम लेना फैशन है तो हम यह फैशन करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से अडाणी मामले में जेपीसी बनाने की मांग कर रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जयपुर के शहीद स्थल पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होटल राहत से राजभवन तक मार्च निकाला। प्रतिभा सिंह ने कहा- डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अराजकता का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
छत्तीसगढ़ में रायपुर में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रायपुर के घड़ी चौक से राजभवन तक मार्च किया। राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत जैसे बड़े नेता विरोध प्रदर्शन में नहीं दिखे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

दीपक बैज ने कहा कि प्रदर्शन शॉर्ट नोटिस में हुआ, फिर भी बड़े नेता रहे, भीड़ रही। हमारा एक कार्यकर्ता हजार के बराबर है।
संसद में भी हंगामा
अंबेडकर के अपमान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है।

विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री के बयान के खिलाफ संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाह के इस्तीफे की मांग की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

विपक्ष के सांसदों ने संसद के गेट पर प्रदर्शन किया।
केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढोंग कर रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार यानी 17 दिसंबर को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था- वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, अगर उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰