महाराष्ट्र चुनाव में हुई थी टेरर फ़ंडिंग?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में टेरर फ़ंडिंग हुई और अब इसकी भी जांच होगी। देवेंद्र फडणवीस के इस बयान के बाद एमवीए ने पलटवार किया है। जानकारी के अनुसार, 2024 में मालेगांव में कुछ युवकों ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 114 करोड़ रुपए खातों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024, 09:57 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र चुनाव में हुई थी टेरर फ़ंडिंग?
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में टेरर फ़ंडिंग हुई और अब इसकी भी जांच होगी। देवेंद्र फडणवीस के इस बयान के बाद एमवीए ने पलटवार किया है। जानकारी के अनुसार, 2024 में मालेगांव में कुछ युवकों ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 114 करोड़ रुपए खातों में जमा किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

आरोपी सिराज मोहम्मद ने 14 लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल करके नासिक सहकारी बैंक में 14 बैंक खाते बनाए और बाद में इन 14 खातों में 114 करोड़ रुपए जमा किए। जब पुलिस और इनकम टैक्स विभाग ने जांच की तो पता चला कि मामला सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। उन्हें समझ में आया कि 21 राज्यों में 201 बैंक खातों में 1 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। मुंबई नासिक में पैसे भेजे गए और 600 करोड़ दुबई भेजे गए। 100 करोड़ का इस्तेमाल चुनाव में अलग तरीके से किया गया।

सीएम ने कही ये बात

सीएम ने कहा कि इस मामले की जांच फिलहाल एटीएस कर रही है लेकिन चुनाव जीतने के लिए लोग किस हद तक जा रहे हैं और सिर्फ यही नहीं चुनाव में विदेशी दखलंदाजी हो रही है।  यह अब संसद को पता है कि हम सब एक दूसरे की विचारधारा के खिलाफ हैं। मुझे आपकी देशभक्ति पर शक नहीं है लेकिन दुख की बात है कि हमारे विपक्ष ने अपने कंधे किसी ऐसे व्यक्ति को दे दिए हैं जो गोली चलाए। इससे मैं परेशान हूं कि हमारे कंधों पर बंदूक कौन रख रहा है, हमें इस पर विचार करने की जरूरत है।

विपक्ष ने सीएम पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस बयान के बाद विपक्ष और कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार, उद्धव ठाकरे की पार्टी की तरफ़ से प्रतिक्रिया आयी। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस ने ख़ुद गृहमंत्री थे और केंद्र में उनकी सरकार थी तो वो जाँच क्यों नहीं करा पाए? अगर टेरर फंडिंग हो रही है वो क्या कर रहे थे? यह तो उनकी असफलता है। बीजेपी असल में मुद्दों को भटकाना चाहती है।

नाना पटोले  की बात को आदित्य ठाकरे ने भी आगे बढ़ाया और कहा कि देवेंद्र फड़णवीस का निशाना एमवीए  पर नहीं बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर है क्योंकि उनके गृह मंत्री रहते अगर कोई टेरर फंडिंग हो रही होगी तो ये काफ़ी गंभीर मामला है । जो बात फड़नवीस को पता है वह अमित शाह  को क्यों नहीं पता ? यह तो उनकी असफलता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰