पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार , बेटी ने दी मुखाग्नि, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 दिसंबर 2024, 05:44 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार ,  बेटी ने दी मुखाग्नि, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Photo: UB India News Archive

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय में रखा गया है। जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

भूटान के राजा ने दी श्रद्धांजलि

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नाम्ग्याल वॉन्गचुक ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के श्रद्धांजलि दी।

 

निगम बोध घाट पर पहुंचे कई वैश्विक नेता

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां पर कई वैश्विक नेता पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, ‘भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।’

LIVE-

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगम बोधघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।

मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगम घाट पर मौजूद थे। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की।

निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनमोहन के स्मारक पर छिड़ा विवाद

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल हुए

मनमोहन सिंह के अंतिम यात्रा में भाग लेने वाले मेहमानों के नाम इस प्रकार है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनकड़, लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह. इनके साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता, लोकसभा में विपक्ष के नेता, राज्य रक्षा मंत्री. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आर्मी स्टाफ, नवल स्टाफ, एयर स्टाफ, डिफेंस सेक्रेट्री और होम सेक्रेटरी. विदेशी मेहमानों में भूटान नरेश और मॉरीशस के विदेश मंत्री शामिल हुए.

राष्ट्रपति मुर्मू, वीपी धनखड़ के साथ PM मोदी अंतिम संस्कार में हुए शामिल

मनमोहन सिंह अंतिम आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह के साथ सभी सेना के चीफ स्टाफ भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इनके साथ ही विदेशी मेहमान जैसे कि भूटान नरेश और मॉरिशस के विदेश मंत्री भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

अंतिम संस्कार में भागक लेंगे पीएम मोदी, 11:30 पर पहुंचेंगे घाट

मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुचेंगे पीएम मोदी. पीएम मोदी आज 11 बजकर 30 मिनट पर निगमबोध घाट पर पहुंचेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश विदेश के गणमान्य मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार में भाग लेने निगमबोध घाट पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं.

स्मारक विवाद पर सिद्धू बोले- सरकार का दिल बड़ा होना चाहिए

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “जब इंसान चला जाता है तो उसके साथ सारे बैर मिट जाते हैं… लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है। मैं छोटा सा सवाल करता हूं कि अगर अटल जी का संस्कार होना होता और कोई कहता कि राज घाट पर नहीं होगा वहां स्मारक नहीं बनेगा, कहीं और बनेगा तो कैसा लगता?… ये मसला किसी पार्टी का नहीं देश के इतिहास का है। ये इंसान खास था, जीता-जाता इतिहास था। उचित को जानकर उस पर अमल ना करना कायरता है। बड़ा दिल होना चाहिए…”

स्मारक की जगह पर नेताओं ने दिए बयान, अखिलेश बोले- भाजपा परंपरा निभाए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। भाजपा अनुचित उदाहरण पेश न करे।आप सांसद संजय सिंह ने कहा, महान अर्थशास्त्री और सिख समाज से आने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट के पास जगह न देना सरकार की छोटी सोच को दिखाता है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰