बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश से पूरा देश ठिठुर गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों पर साल का सबसे भारी हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 इंच, गांदरबल में 7 इंच, सोनमर्ग में 8 इंच बर्फ गिरी। वहीं, पहलगाम में 18 इंच बर्फ गिरी। श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद हो गया है। […]
By UB India News • Patna, Bihar रविवार, 29 दिसंबर 2024, 07:08 AM • 2 मिनट read
बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश से पूरा देश ठिठुर गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों पर साल का सबसे भारी हिमपात हुआ।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 इंच, गांदरबल में 7 इंच, सोनमर्ग में 8 इंच बर्फ गिरी। वहीं, पहलगाम में 18 इंच बर्फ गिरी।
श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद हो गया है। यहां करीब 1200 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हुई हैं। खराब मौसम के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन श्रीनगर एयरपोर्ट बंद है। रेलवे यातायात भी बाधित हुआ है।
उधर, हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात बर्फीला तूफान चला। 24 घंटे में रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोल पर 3 फीट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। अटल टनल पर आवाजाही बंद कर दी गई है।
दूसरी ओर, राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। दिल्ली में शनिवार सुबह तक एक दिन में 41.2 मिमी बारिश हुई। यह दिसंबर में 101 साल में एक दिन में होने वाली सर्वाधिक बारिश है।
मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरे। भोपाल में शनिवार को हुई 17mm (पौन इंच) बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया। यह 5 साल बाद दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।
बर्फबारी की तस्वीरें…
हिमाचल प्रदेश: मनाली में बर्फबारी के कारण टैक्सी पर बर्फ परत देखने को मिली। यहां सड़कें भी बंद हो गई।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बर्फबारी के कारण टूरिस्ट की संख्या बढ़ गई है।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में डल झील जम गई। नाव चलाने वालों ने झील से बर्फ हटाई।
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में बर्फबारी के कारण कारों पर 1 फीट से फीट से ज्यादा बर्फ जम गई।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में तारों पर भी बर्फ जम गई। यहां नलों में पानी जम गया।
हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पिती में बर्फबारी और क्रिसमस न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण टूरिस्ट की संख्या बढ़ गई है।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई। मंदिर बर्फ से ढक गया।