H-1B वीजा को लेकर एक बार फिर नई बहस ..

अमेरिका जाने का सपना पाले बैठे भारतीयों के लिए H-1B वीजा हासिल करना भले ही मुश्किल काम हो सकता है, मगर यह खुद अमेरिकी कंपनियों के भी हित में नहीं है। दरअसल, अमेरिकी कंपनियों के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स की ज्यादातर जरूरत भारतीय ही पूरी करते हैं। खुद सरकार भी यह नजर रख रही है कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 1 जनवरी 2025, 08:11 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
H-1B वीजा को लेकर एक बार फिर नई बहस ..
Photo: UB India News Archive

अमेरिका जाने का सपना पाले बैठे भारतीयों के लिए H-1B वीजा हासिल करना भले ही मुश्किल काम हो सकता है, मगर यह खुद अमेरिकी कंपनियों के भी हित में नहीं है। दरअसल, अमेरिकी कंपनियों के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स की ज्यादातर जरूरत भारतीय ही पूरी करते हैं। खुद सरकार भी यह नजर रख रही है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिकी वीजा नीतियां, विशेष रूप से आईटी और तकनीक, प्रबंधन और अन्य योग्य पेशेवरों के लिए कैसे विकसित होती हैं।
इस बीच, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के H-1B वीजा में सुधार की जरूरत की बात कहने पर इसे लेकर एक बहस छिड़ गई है। जानते हैं कि क्या है H-1B वीजा जिसे यूएस सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) जारी करता है? भारतीयों और अमेरिका के लिए यह कितना जरूरी है? क्या इसमें वाकई में सुधार की जरूरत है? जानते हैं सबकुछ।

H-1B वीजा क्या है और इसकी अहमियत कितनी है
H-1B वीजा एक गैर आप्रवासी वीजा है। यह हाई स्किल्ड विदेशी प्रोफेशनल्स को अमेरिका में कुछ खास व्यवसायों में काम करने की इजाजत देता है। इन व्यवसायों के लिए कम से कम स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। तकनीकी, इंजीनियरिंग, गणित और चिकित्सा विज्ञान जैसे क्षेत्रों में इस वीजा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं।

कब शुरू किया गया था H-1B वीजा प्रोग्राम
H-1B वीजा प्रोग्राम 1990 में शुरू किया गया था, जिसका मकसद ऐसे नियोक्ताओं की मदद करना था, जिनकी जरूरतें अमेरिकी वर्कफोर्स से पूरी नहीं हो पाती हैं। इसके लिए उन्हें योग्य विदेशी व्यक्तियों को अस्थायी रूप से काम पर रखने की अनुमति दी गई। H-1B वीज़ा शुरुआत में 3 साल के लिए जारी होता है, जिसे अधिकतम 6 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद वीज़ा धारक को वापस लौटने से पहले कम से कम 12 महीने की अवधि के लिए अमेरिका छोड़ना पड़ता है या स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन करना और प्राप्त करना पड़ता है।

अमेरिका में घूमने के लिए भी जाते हैं भारतीय
जो लोग अलग-अलग शहरों को घूमने का शौक रखते हैं उनके लिए अमेरिका ने H1-B Visa रखा है जिसकी मदद से अमेरिका में 3 साल तक रह सकते हैं और यहां पर घूम सकते हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीयों की संख्या कैलिफोर्निया और दूसरी संख्या न्यूयॉर्क में रहती है फिर उसके बाद न्यू जर्सी, टेक्सास में भारतीयों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिलती है। आंकड़े के अनुसार, अमेरिका में लगभग 35 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।

विजिटर्स, स्टूडेंट्स जैसे जारी होते हैं 185 तरह के वीजा
अमेरिका करीब 185 तरह के वीजा जारी करता है। इनमें विजिटर्स वीजा,स्टूडेंट्स वीजा अहम है। F-1 वीजा पूर्णकालिक छात्रों के लिए है, जबकि M-1 वीजा व्यावसायिक छात्रों के लिए है। वर्किंग वीजा जैसे H-1B, H-2ए, H-2बी और L-1 वीजा। ये वीजा उन लोगों के लिए होते हैं जो सीमित समय के लिए अमेरिका में काम करना चाहते हैं।

इतने आवेदनों को दी गई मंजूरी, यहां जानिए
वित्तीय वर्ष 2023 में USCIS ने शुरुआती रोजगार के लिए 1,18,948 याचिकाओं और रेगुलर रोजगार के लिए 2,67,370 याचिकाओं को मंजूरी दी। उच्च शिक्षा संस्थानों या ऐसे संस्थानों से संबद्ध गैर-लाभकारी संस्थाओं, गैर-लाभकारी शोध संगठनों या सरकारी शोध संगठनों में रोजगार चाहने वाले लोग भी इस सीमा से छूट पाने के पात्र हैं।

H-1B कार्यक्रम के सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं
भारत में जन्मे लोग H-1B कार्यक्रम के सबसे बड़े लाभार्थी हैं। अमेरिकी सरकार के डेटा से पता चलता है कि 2015 से हर साल स्वीकृत सभी H-1B याचिकाओं में से 70% से अधिक भारतीयों के खाते में हैं। चीन में जन्मे लोग दूसरे स्थान पर हैं, जो 2018 से 12-13% के आसपास हैं। यह भारतीयों का प्रभुत्व है जिसने मूलनिवासी MAGA रिपब्लिकन का ध्यान आकर्षित किया है, जिन्होंने मैक्सिकन और मध्य अमेरिकियों की काम पर रखने की वकालत की है। इस मामले में भारतीय लोग चीन से काफी आगे हैं।

12 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड का इंतजार
अमेरिका में नौकरी कर रहे 12 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड आवेदन किए हुए कई साल बीत गए, मगर अभी तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उनका वेटिंग पीरियड बढ़ता ही जा रहा है। इन 12 लाख भारतीयों में उनके आश्रित भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर प्रोफेसर, रिसर्चर, मल्टीनेशनल कंपनियों में एग्जीक्यूटिव और मैनेजर, आईटी प्रोफेशनल्स वगैरह शामिल हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है।

क्या है ग्रीन कार्ड, क्या यह H-1B के आगे की राह
अमेरिका में जिसके पास ग्रीन कार्ड होता है, उसे वहां स्थायी रूप से बसने या वहां रहकर काम करने की वैधता मिल जाती है। दरअसल, यूएस सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) किसी व्यक्ति को स्थायी रूप से रहने के लिए परमानेंट रेजिडेंट कार्ड जारी करता है, जिसे आमतौर पर ग्रीन कार्ड कहा जाता है। यह H-1B के आगे की राह है, क्योंकि इससे अमेरिका में नौकरी कर रहे लोगों को वहां स्थायी रूप से बसने की मंजूरी मिलती है।

किन्हें मिल सकता है अमेरिका का ग्रीन कार्ड
अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों के पति या पत्नी, माता-पिता, बच्चे और भाई-बहन परिवार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए पात्र हो सकते हैं। इसके लिए वो लोग भी पात्र हैं, जिनके अमेरिकी नागरिकता वाले पति या पत्नी नहीं हैं। अपने माता-पिता को अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक के रूप में रहने के लिए आपको अमेरिकी नागरिक होना चाहिए। साथ ही आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।

क्या ग्रीन कार्ड मिलने में 200 साल लग जाएंगे
अगर अमेरिकी संसद इस मामले में जल्दी दखल नहीं देती है तो भारतीयों की संख्या दिनोंदिन और बढ़ती जाएगी। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के एक अनुमान के अनुसार, 2030 तक अमेरिका में नौकरी कर रहे और ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वाले भारतीयों की संख्या 21 लाख के पार हो जाएगी। इन सभी को ग्रीन कार्ड मिलने में करीब 200 साल लग जाएंगे।

हर देश के लिए 7 फीसदी ही कोटा, भारतीय भी टेंशन में
USCIS के अनुसार, करीब 12 लाख भारतीय ऐसे हैं, जो बरसों से अमेरिका का ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए कतार में हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिका में हर देश के हिसाब से ग्रीन कार्ड की लिमिट तय है और सालाना कोटा भी काफी कम है। अमेरिकी कानून के अनुसार, रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी किए जाने की सालाना लिमिट 1,40,000 है। इसके अलावा, हर देश के लिए 7 फीसदी ही कोटा है। इसका खामियाजा भारत-चीन जैसे ज्यादा आबादी वाले देशों के हाई स्किल्ड युवाओं को भुगतना पड़ता है।

तो क्या यह भारतीयों के लिए टेंशन की बात है?
नहीं। भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए पहले की ही तरह मौके रहेंगे। ट्रंप के आने के बाद भी अमेरिकी नीतियों में खास बदलाव नहीं होने वाला है, क्योंकि अमेरिकी कंपनियों और अमेरिका में काम कर रही विदेशी कंपनियों को कुशल विदेशी कामगारों को हायर करने की जरूरत बनी रहेगी। अमेरिका में वर्कफोर्स काफी महंगा है और पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। ऐसे में भारतीयों जैसे विदेशी कामगारों की जरूरत हमेशा बनी रहेगी। वैसे भी भारतीय प्रोफेशनल्स आईटी सेक्टर, रिसर्च, हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में काफी आगे हैं। ऐसे में उनकी जरूरत हमेशा बनी रहेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰