वर्ष 2025 में देश में कौन सी बड़ी घटनाएं होने वाली…………..

जिंदगी की आपाधापी के बीच साल 2024 गुजर गया। अब नए साल से कई उम्मीदें हैं। इस साल बहुत कुछ होगा, कई नए मौके आएंगे। बहुत कुछ पहली बार भी होगा। ऐसे में अमर उजाला आपको बता रहा है कि 2025 में देश में राजनीति, खेल, सिनेमा से लेकर कूटनीति, धर्म और विज्ञान जगत में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 1 जनवरी 2025, 08:27 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वर्ष 2025 में देश में कौन सी बड़ी घटनाएं होने वाली…………..
Photo: UB India News Archive

जिंदगी की आपाधापी के बीच साल 2024 गुजर गया। अब नए साल से कई उम्मीदें हैं। इस साल बहुत कुछ होगा, कई नए मौके आएंगे। बहुत कुछ पहली बार भी होगा। ऐसे में अमर उजाला आपको बता रहा है कि 2025 में देश में राजनीति, खेल, सिनेमा से लेकर कूटनीति, धर्म और विज्ञान जगत में ऐसी कौन सी बड़ी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर सभी की नजर बनी रहेगी…

राजनीति किस करवट बैठेगी?
सियासी नजरिए से भारत में अगला साल काफी अहम होने वाला है। देश में अगले साल दो राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां फरवरी में राजधानी में चुनाव होने हैं, तो वहीं अक्तूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे। अभी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसकी मुखिया आतिशी हैं। बिहार में एनडीए की सरकार है जिसमें भाजपा, जदयू और हम सहयोगी दल हैं। बिहार में पिछले कई वर्षों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट के लिए 2025 में उपचुनाव संभव है। देश भर में पांच राज्यों में विधानसभा उपचुनाव संभव है जिनमें उत्तर प्रदेश (मिल्कीपुर), जम्मू-कश्मीर (बडगाम और नगरोटा), गुजरात (विसावदार), तमिलनाडु (इरोड पूर्व) और केरल (देवीकुलम) शामिल हैं।

खेलो की दुनिया में कहां क्या होगा?
खेल की दुनिया साल 2025 में भी काफी व्यस्त रहने वाली है। साल के अहम खेल आयोजनों में से एक, चैंपियंस ट्रॉफी है जिसका पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सह-मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 विश्वकप के बाद एक और आईसीसी ट्रॉफी उठाने का मौका होगा।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25 का फाइनल भी इसी साल होना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।

हर साल की तरह 2025 में महिला और पुरुष आईपीएल भी खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण 14 मार्च से 25 मई 2025 तक आयोजित होगा। वहीं 21 फरवरी 2025 से डब्ल्यूपीएल शुरू होगा।

भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।

भारत 2025 में पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह विश्व का सबसे बड़ा एकल पैरा खेल आयोजन है और इसका आयोजन 26 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक नई दिल्ली में किया जाएगा। भारत में महिला क्रिकेट विश्व कप खेल सत्र की शुरुआत करने वाले मुख्य टूर्नामेंटों में से एक है।

अंतरिक्ष में कितना ऊंचा जाएगा देश?
अंतरिक्ष के क्षेत्र में हर साल की तरह 2025 में भी भारत नए कीर्तिमान गढ़ेगा। मार्च 2025 में नासा और इसरो निसार उपग्रह को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। उपग्रह को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बीच सहयोग के तहत बनाया गया है। NISAR का मतलब है NASA-ISRO सिंथेटिक अपर्चर रडार। उपग्रह को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाना है।

इसे हर 12 दिनों में पृथ्वी की लगभग पूरी भूमि और बर्फ की सतहों की निगरानी करने के लिए बनाया गया है। यह पारिस्थितिकी तंत्र, भूमि और समुद्री बर्फ और ठोस पृथ्वी में होने वाले बदलावों को ट्रैक करेगा। निसार लगभग 40 फीट (12 मीटर) व्यास वाले ड्रम के आकार के रिफ्लेक्टर एंटीना के साथ रडार डेटा जुटाएगा। यह पृथ्वी की भूमि और बर्फ की सतहों में एक इंच तक के बदलाव का निरीक्षण करने के लिए निसार नामक सिग्नल-प्रोसेसिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगा।

इसके अलावा निसार, मिशन बायोमास, कुदरती खतरों, समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी और भूजल के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिक तंत्र, गतिशील स्तरों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा और अन्य तरह की तकनीकी सहायता भी देगा।

निसार के आलावा 2025 में छह और उपग्रह भी लॉन्च लिए जाएंगे। इसरो नेवी के लिए GSAT-7R, आर्मी के लिए GSAT-7B, ब्रॉडबैंड व इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए GSAT-N2, डिफेंस, पैरामिलैट्री, रेलवे, फिशरीज के लिए GSAT-N3 के अलावा गगनयान के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए दो उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। इसके साथ ही छह निगरानी उपग्रह भी लांच किए जाएंगे।

2025 में लोगों की नजर भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन पर भी रहेगी। देश का पहला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम 2025 की शुरुआत में रोबोट व्योम मित्र के साथ अंतिम परीक्षण उड़ान से गुजरने के लिए तैयार है। इससे 2026 में गगनयान के जरिए पहले भारतीय मानव को अंतरिक्ष में भेजा जा सकेगा।

कूटनीति में भारत के लिए क्या मौके होंगे?
कूटनीति के मोर्चे पर भी यह साल भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। दुनिया में कई हिस्सों पर जारी संघर्ष और पर्यावरण जैसे ज्वलंतशील मुद्दों के चलते साल 2025 काफी अहम रहने वाला है। 2025 में कई वैश्विक शिखर सम्मेलन होंगे जिनमें दुनिया के सामने उभरती चुनौतियों के समाधान पर चर्चा होगी।

4 से 20 जनवरी के बीच दावोस (स्विटजरलैंड) में विश्व आर्थिक मंच की बैठक होगी जिसमें एक बार फिर तकनीक एजेंडे में होगी। दावोस में व्यवसाय, सरकार और नागरिक समाज के वैश्विक नेता मिलेंगे जिसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा।

जून में कनाडा के अलबर्टा में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक समावेशी अर्थव्यवस्थाओं की ओर बढ़ने, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने और उभरती प्रौद्योगिकियों को विनियमित करने को प्राथमिकता दिया जाएगा। यह संभावना है कि 2025 का शिखर सम्मेलन में पश्चिमी एशिया में सुरक्षा और स्थिरता एजेंडे पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की 80वीं बैठक है और दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक सम्मेलन में उच्च-स्तरीय नेताओं और नागरिक समाज के लोगों के बीच चर्चा के लिए बहुत कुछ होगा। 9-23 सितंबर तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक होगी। आंकड़े कहते हैं कि विस्थापन, संघर्ष, गरीबी और भुखमरी बढ़ रही है और सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा द्वारा निर्धारित एसडीजी बुरी तरह से पटरी से उतर गए हैं।

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन की 30वीं बैठक (COP30) 10-21 नवंबर तक ब्राजील के अमेजन वर्षावन में हो रही है। इसमें बढ़ते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से महत्वपूर्ण आवास को होने वाले खतरे पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी20) शिखर सम्मेलन पहली बार किसी अफ्रीकी देश में आयोजित किया जाएगा और पिछले साल अफ्रीकी संघ के प्रमुख और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की इस वार्षिक बैठक में शामिल होने के बाद यह शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 3-22 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाला यह लगातार चौथा साल होगा जब वैश्विक दक्षिण के किसी देश ने अध्यक्षता संभाली है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ थीम के तहत एक एजेंडा पेश किया है जो ब्राजील, भारत और इंडोनेशिया में हाल ही में जी20 बैठकों में संबोधित किए गए मुद्दों पर आधारित है।

2025 में मलेशिया के कुआलालंपुर में आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आसियान शिखर सम्मेलन में सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, डिजिटलीकरण और लैंगिक समानता को प्राथमिकता देते हुए 20 वर्षीय रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही आसियान सदस्यों को अन्य अहम मुद्दों, खास तौर पर म्यांमार में गृह युद्ध और दक्षिण चीन सागर में तनाव को दूर करने के तरीके खोजने पर चर्चा की जाएगी।

2024 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला ब्राजील 2025 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। शिखर सम्मेलन में अपने चार नए सदस्यों और 13 भागीदार देशों का दूसरी बार स्वागत किया जाएगा और संभवतः इस समूह का और विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। बांग्लादेश और वेनेजुएला जैसे 30 से ज्यादा देशों ने इसमें शामिल होने में रुचि दिखाई है। ब्राजील के जी20 एजेंडे का अधिकांश हिस्सा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है, खासकर इसकी आर्थिक प्राथमिकताएं।

मनोरंजन जगत में क्या धमाल होगा?
2024 की तरह 2025 में भी कई फिल्में बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। साल की शुरुआत में ही 10 जनवरी को फतह रिलीज होगी, जिसमें सोनू सूद और जैकलीन मुख्य भूमिका में हैं। 17 जनवरी को आजाद बड़े पर्दे पर आएगी जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं, उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। आजाद की कहानी स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित है।

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं, उनके साथ अनुपम खेर और श्रेयस थलपड़े हैं। फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 1975 के आपातकाल के समय पर आधारित है।

1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर केंद्रित फिल्म ‘लाहौर 1947’ 24 जनवरी को रिलीज होगी।

इसमें आमिर खान, सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी दिन अक्षय कुमार की एक और सच्ची कहानी से प्रेरित वायु सेना की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म में अक्षय, निमरत कौर, सारा अली खान और वीर पहाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

31 जनवरी को देवा रिलीज होगी, जिसमें शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पावरहाउस कलाकारों से सजी देवा एक बड़ी ड्रामा फिल्म है, जो एक बगावती पुलिस अधिकारी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक नाटक लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित है। रिलीज की तारीख छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के साथ मेल खाती है जो 19 फरवरी 2025 मनाई जाती है। छावा एक पीरियड ड्रामा है जो भारतीय इतिहास के एक हिस्से को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करेगी।

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित आगामी हाई-बजट एक्शन से भरपूर फिल्म ‘सिकंदर’ 2025 में रिलीज होगी। सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके साथ शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी हैं। एक मनोरंजक क्राइम थ्रिलर, सिकंदर कानून और अव्यवस्था के बीच फंसे एक आदमी की यात्रा को बताती है।

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 सिनेमा जगत में हलचल मचाने को तैयार है। ए. हर्षा द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय दत्त खलनायक और सोनम बाजवा मुख्य महिला के रूप में हैं। नए और रोमांचक कलाकारों और अभिनेताओं के नए लुक के साथ फिल्म ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

ब्लॉकबस्टर रेड की अगली कड़ी रेड 2 इस साल बड़े पर्दे पर उतरेगी। इसमें दर्शकों को सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा का तड़का मिलेगा। अजय देवगन की ‘रेड 2’ 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आगामी फिल्म 2018 की फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है जिसमें देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी।

धर्म-अध्यात्म की दुनिया में क्या-क्या होगा?
भारतीय संस्कृति और आस्था के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन ‘महाकुंभ’ भी 2025 में होगा। साल 2025 में महाकुंभ 13 जनवरी से आरंभ होगा और 26 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। महाकुंभ पूरे 45 दिनों तक चलेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ आरंभ होगा और महाशिवरात्रि के साथ इसका समाप्त हो जाएगा। कुंभ मेले में पवित्र नदियों में स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दौरान नदियों का जल अमृत के समान पवित्र होता है, इसलिए इस दौरान श्रद्धालु दूर-दूर से स्नान करने आते हैं। प्रयागराज के संगम स्थल (जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है) को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। श्रद्धालु यहां स्नान कर अपने पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने वाले हैं। पहली वर्षगांठ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 11 जनवरी 2025 से 13 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में देशभर के बड़े संतों, प्रतिष्ठित हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं राम मंदिर परिसर में सभी 18 मंदिरों की आरती भक्तों को देखने को मिलेगी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰