इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो में बरसाए बम ….

इजरायल ने गुरुवार (2 जनवरी) की रात सीरिया के अलेप्पो शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की. सीरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने अल-सफीरा शहर के पास स्थित रक्षा सुविधा और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को निशाना बनाया. यह हमले सीरिया के अंदर इजरायल की ओर से किए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025, 06:44 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो में बरसाए बम ….
Photo: UB India News Archive

इजरायल ने गुरुवार (2 जनवरी) की रात सीरिया के अलेप्पो शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की. सीरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने अल-सफीरा शहर के पास स्थित रक्षा सुविधा और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को निशाना बनाया. यह हमले सीरिया के अंदर इजरायल की ओर से किए जा रहे ताजा हवाई हमलों का हिस्सा हैं, जो बशर अल-असद की सत्ता के गिरने के बाद तेजी से बढ़े हैं.

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया के अलेप्पो के दक्षिण में रक्षा कारखानों पर इजरायली हमले के दौरान 7 बड़े विस्फोट सुने गए. हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी नहीं मिली है. AFP ने अल-सफीरा क्षेत्र के एक निवासी के हवाले से बताया कि ये हमले इतने जोरदार थे कि जमीन हिल गई और घरों के दरवाजे और खिड़कियां खुल गईं.

सीरिया पर लगातार हवाई हमले
हमले की भयावहता का जिक्र करते हुए एक स्थानीय निवासी ने बताया, “यह अब तक का सबसे जोरदार हमला था, जिसने रात को दिन में बदल दिया.” पिछले महीने की शुरुआत में इस्लामिक विद्रोहियों द्वारा बशर अल-असद की सत्ता को गिराने के बाद से इजरायल ने सीरिया पर लगातार हवाई हमले शुरू कर दिए थे.

सीरियाई नौसेना पर भी हमले
इजरायल ने पिछले कुछ हफ्तों के भीतर 500 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं, जिनमें सीरियाई नौसेना पर भी हमले शामिल हैं. इसके अलावा, इजरायल ने गोलान हाइट्स के पास स्थित बफर जोन पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली सेना को दमिश्क से केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है.

इजरायली हमले से हिजबुल्लाह को नुकसान
इन हमलों से हिजबुल्लाह और सीरिया के अन्य समर्थक गुटों को भी भारी नुकसान हुआ है. इजरायल के लगातार हमलों के चलते सीरिया में अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र में संघर्ष और जटिल हो गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰