उत्तर भारत के राज्यों में तेज सर्दी का असर जारी……….

उत्तर भारत के राज्यों में तेज सर्दी का असर जारी है। देश के 16 राज्यों में घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। इससे कई फ्लाइट्स लेट हुईं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 06:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उत्तर भारत के राज्यों में तेज सर्दी का असर जारी……….
Photo: UB India News Archive

उत्तर भारत के राज्यों में तेज सर्दी का असर जारी है। देश के 16 राज्यों में घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। इससे कई फ्लाइट्स लेट हुईं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 25 फ्लाइट लेट हैं। ट्रेनें भी निर्धारित समय पर स्टेशंस तक नहीं पहुंच सकीं।

विमान कंपनी स्पाइसजेट के मुताबिक मंगलवार को भी दिल्ली, श्रीनगर, वाराणसी अमृतसर और जम्मू एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स लेट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश ठंड के चलते पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 की जान गई। बिहार के कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया।

राजस्थान में भी अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी भी कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी हुई। मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक यहां 10 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

देश में बर्फबारी और कोहरे से जुड़ी 7 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी हुई।
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी हुई।
तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक की है। यहां सोमवार को बर्फबारी हुई थी।
तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक की है। यहां सोमवार को बर्फबारी हुई थी।
डल लेक पर अपने शिकारा से बर्फ हटाते हुए लोग।
डल लेक पर अपने शिकारा से बर्फ हटाते हुए लोग।
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद खेतों में जमी बर्फ को हटाता किसान।
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद खेतों में जमी बर्फ को हटाता किसान।
दिल्ली में धुंध के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं।
दिल्ली में धुंध के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं।
कोलकाता में घने कोहरे के कारण लोग सड़कों पर कम निकले। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई।
कोलकाता में घने कोहरे के कारण लोग सड़कों पर कम निकले। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई।
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार सुबह जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार सुबह जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर बिहार पर पड़ रहा है। इसके साथ ही पछुआ हवा चल रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है। इससे बिहार में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पटना में भी कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार सुबह आसमान से ओस की बूंदें टपक रही है। घना कोहरा छाया है। हालांकि, सोमवार को पटना में दिन में धूप खिली। लेकिन शाम होते होते कनकनी शुरू हो गई।

सोमवार को पटना और मोतिहारी में कोल्ड डे रहा। वैशाली, समस्तीपुर और नालंदा में सीवियर कोल्ड डे रहा। सोमवार को बिहार में सबसे अधिक सर्द छपरा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर से बढ़ रहा है। इसके कारण 10 जनवरी से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है।

इस दौरान पूरे बिहार में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि ‘यह ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इससे पैदावार अच्छी होगी।’

मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए….

कटिहार में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰