दिल्ली सरकार बिना कारण बैठकों में बुला रही..

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आप नेताओं के आरोपों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा। DEO ने लिखा है, “आम आदमी पार्टी के लोग अक्सर मेरे ऑफिस पहुंच रहे हैं और आपत्ति दर्ज करवाने वालों की जानकारी मांग रहे हैं। ECI […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 06:50 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली सरकार बिना कारण बैठकों में बुला रही..
Photo: UB India News Archive

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आप नेताओं के आरोपों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा। DEO ने लिखा है, “आम आदमी पार्टी के लोग अक्सर मेरे ऑफिस पहुंच रहे हैं और आपत्ति दर्ज करवाने वालों की जानकारी मांग रहे हैं। ECI के निर्देश के आधार पर इसे शेयर करना अनिवार्य नहीं है।

जिला चुनाव अधिकारी ने यह भी लिखा- इसके अलावा, जीएनसीटीडी के सीएम मुझे बिना किसी एजेंडे के बैठक के लिए बुला रहे हैं। पहले भी मुझे बिना किसी एजेंडे के बैठक के लिए बुलाया था, जिसमें मतदाता सूची के बारे में चर्चा हुई थी। इसलिए, अनुरोध है कि इस मामले में मार्गदर्शन दें कि क्या मुझे सरकार की तरफ से बुलाई गई बैठकों में भाग लेना चाहिए।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान मंगलवार दोपहर बजे करने वाला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है। चुनावी हिंदू वाले पोस्टर के जवाब में चुनावी मुसलमान का पोस्टर जारी किया है। इसमें अमित शाह को टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- कभी सोचा है बीजेपी को चुनाव आते ही मुसलमानों की इतनी याद क्यों आती है।

आप सांसद बोले- जिला निर्वाचन अधिकारी VIP हैं क्या

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- डीईओ कोई वीआईपी नहीं हैं। उनकी जवाबदेही हमारे लिए है। उनका काम चुनाव प्रक्रिया को देखना है। क्या हम उनसे नहीं मिलेंगे? क्या वह इतने वीआईपी हैं कि हम उनसे नहीं मिल सकते? अगर प्रोटोकॉल की बात है तो डीएम का प्रोटोकॉल सांसद से बहुत कम है, फिर भी हम उनके दफ्तर गए। उन्हें सम्मान महसूस करना चाहिए। क्या उन्हें इस तरह के बयान देने में शर्म नहीं आती? हम उन्हें कैसे धमका रहे हैं? क्या मतदाताओं और आपत्तिकर्ताओं के बारे में जानकारी मांगना धमकी माना जाता है? अधिकारियों को थोड़ा विनम्र होना चाहिए।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰