CRPF के डीजी पहुंचे छत्तीसगढ़, बीजापुर में हुए नक्सली हमले की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके अलावा यहां वह बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करेंगे। बता दें कि सोमवार को नक्सलियों के द्वारा किए गए विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 07:01 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CRPF के डीजी पहुंचे छत्तीसगढ़, बीजापुर में हुए नक्सली हमले की करेंगे समीक्षा
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके अलावा यहां वह बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करेंगे। बता दें कि सोमवार को नक्सलियों के द्वारा किए गए विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में उनके वाहन के असैन्य चालक की भी मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद पूरा देश शोक में है। बता दें कि कुछ समय पहले हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

सीआरपीएफ शिविरों का भी करेंगे दौरा

अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के कार्यवाहक प्रमुख के घटनास्थल का दौरा करने, शहीद जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने तथा अपने बल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वितुल कुमार मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में कुछ सीआरपीएफ शिविरों का भी दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में दो साल में सुरक्षा बलों पर अपने सबसे घातक हमले में नक्सलियों ने सोमवार को अपराह्न करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के शक्तिशाली आईईडी का इस्तेमाल कर एक वाहन को उड़ा दिया था।

नक्सली हमले में 8 जवान हुए शहीद

बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवानों सहित आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा उनके वाहन का चालक भी मारा गया। जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स दोनों राज्य पुलिस की इकाइयां हैं। सीआरपीएफ ने सोमवार को घातक विस्फोट से करीब सात घंटे पहले उसी जिले में करीब 20-22 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया था। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में कहा था कि मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद समाप्त हो जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰