महाराष्ट्र में मिली हार को नहीं पचा पा रही कांग्रेस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस के नेता अभी भी हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे लेकर अब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार का प्रमुख कारण है, सीट शेयरिंग में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025, 06:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र में मिली हार को नहीं पचा पा रही कांग्रेस
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस के नेता अभी भी हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे लेकर अब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार का प्रमुख कारण है,  सीट शेयरिंग में दो हफ्ते से समय तक चर्चा करना, जिस कारण प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला। अगर समय पर सीट शेयरिंग हो जाता तो कांग्रेस को चुनाव प्रचार करने का समय मिलता जो नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की कोई प्लानिंग नहीं हो पाई, क्योंकि समय नहीं मिला। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और संजय राउत ने सीट शेयरिंग में दो सप्ताह लगा दिए।

इंडी गठबंधन में विवाद, महाराष्ट्र में हार नहीं पचा पा रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हुई हार के अनेक कारण हैं। उनमें से एक कारण यह भी है कि सीट शेयरिंग में हमने 20 दिन लगा दिए। उस समय नाना पटोले, संजय राउत प्रमुख जैसे प्रमुख नेता उस समय थे। सीट शेयरिंग पर दो दिन में फैसला हो जाता तो प्लानिंग के लिए वक्त मिल जाता। हमने कोई प्लानिंग नहीं कि क्योंकि हमें समय ही नहीं मिला। तीनं पक्ष का संयुक्त कार्यक्रम नहीं आया। चुनाव में मिली हार के अनेक कारण है। मुझे लगता है यह मुख्य कारण है कि सीट शेयरिंग प्रक्रिया में देरी हुई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी यदि सीटों के बंटवारे पर दो दिन में फैसला कर लेती तो फायदा होता। 20 दिन बंटवारे में चले गए। ऐसा किसी षडयंत्र या प्लानिंग के तहत किया गया यह शंका उत्पन्न हो रही है।

संजय राउत ने कही ये बात

वहीं शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बयान देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अबतक इंडिया गठबंधन की बैठक नहीं हुई है। इंडिया गठबंधन के लिए यह ठीक नहीं है। तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उमर अब्दुल्ला सभी का यह कहना है कि इंडिया गठबंधन का वजूद नहीं रहा है। लोगों के मन में इस प्रकार की भावना आती है तो इसके लिए गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि संवाद नहीं है, डायलॉग नहीं है, चर्चा नहीं है। इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है, इसको लेकर लोगों के मन में संशय है। अगर कांग्रेस पार्टी की यह भूमिका है कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बना था, अब इसकी जरूरत नहीं है तो ऐलान कर दें इसका। उन्होंने कहा कि मैं अपको एक बात बता देता हूं कि अगर यह गठबंधन टूट गया तो फिर दोबारा गठबंधन नहीं होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰