केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस….

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाने तेज़ कर दिए हैं. बीते दिन कांग्रेस राहुल गांधी ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना पीएम मोदी से करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों जनता को किए वादे को पूरा नहीं करते हैं. इस बीच मंगलवार (14 जनवरी 2025) को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 जनवरी 2025, 11:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस….
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाने तेज़ कर दिए हैं. बीते दिन कांग्रेस राहुल गांधी ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना पीएम मोदी से करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों जनता को किए वादे को पूरा नहीं करते हैं. इस बीच मंगलवार (14 जनवरी 2025) को कांग्रेस सूत्र ने बताया कि केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करने को लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस नेताओं को निर्देश जारी किया है.

सूत्र के मुताबिक, राहुल गांधी ने सभी उम्मीदवार और कांग्रेस नेताओं से अरविंद केजरीवाल पर खुल कर हमले करने की बात कही है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गंभीर नजर आना चाहती है.

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सियासी आरोप

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगभग 7 महीने पहले इंडिया गठबंधन तले एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है. लेकिन कभी साथ-साथ रहने वाली पार्टियां हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने रास्ते अलग कर लेती है. बीते दिन यानी सोमवार (13 जनवरी 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा.

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “केजरीवाल जी आए और कहा कि दिल्ली साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा. अब हालात ऐसे हैं कि भयानक प्रदूषण है. लोग बीमार रहते हैं. लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जैसे मोदी जी झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वैसे ही झूठे वादे केजरीवाल करते हैं. इन दोनों में कोई फर्क नहीं है.”

जातिगत जनगणना पर मुंह से नहीं निकलता शब्द: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं, तो नरेंद्र मोदी जी और केजरीवाल जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों चाहते हैं, देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और माइनॉरिटीज को भागीदारी न मिले.”

केजरीवाल जी आए और कहा कि दिल्ली साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा।

अब हालात ऐसे हैं कि भयानक प्रदूषण है। लोग बीमार रहते हैं। लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

जैसे मोदी जी झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वैसे ही झूठे वादे केजरीवाल करते हैं।

केजरीवाल का पलटवार

इस बयान के कुछ वक्त के बाद ही केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा, “आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए. उन्होंने मुझे बहुत गालियाँ दीं. पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है.”

आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियाँ दीं। पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूँगा।

उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰