एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान हो चुका है। 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच बीते दिनों अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके विधायकों व उम्मीदवारों से संपर्क किया और उन्हें 15 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 7 फरवरी 2025, 10:57 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान हो चुका है। 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच बीते दिनों अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके विधायकों व उम्मीदवारों से संपर्क किया और उन्हें 15 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। इस बीच एसीबी की टीम इस मामले में पूछताछ करने के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, सांसद संजय सिंह के बयान भी एसीबी दफ्तर में दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं संजय सिंह के साथ उनकी लीगल टीम मौजूद है।

‘आप’ प्रवक्ता ने एसीबी पर साधा निशाना
इस मामले में अब आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘भाजपा अपनी हार से बौखला गई है। वो किसी तरह कल के नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल को परेशान करने की कोशिश कर रही है। एसीबी की टीम के पास न तो कोई कानूनी नोटिस है और न ही उनके पास कोई स्टांप है। संजय सिंह भाजपा के खिलाफ हमारी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसीबी ऑफिस में हैं। बिना किसी कागज के यहां आने का क्या मतलब है।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा की हार की बौखलाहट है। ये फड़फड़ाता हुआ दीया है जो अरविंद केजरीवाल को परेशान करना चाहता है।’

प्रियंका कक्कड़ ने कहा- नंबर सार्वजनिक किया गया है
उन्होंने कहा कि ये नौटंकी क्यों मचा रहे हैं। एसीबी को उनके दफ्तर में होना चाहिए। कानूनों का पालन तो उन्हें करना होगा। अरविंद केजरीवाल के घर पर बिना मतलब आने का क्या मतलब है। जबकि संजय सिंह हमारी शिकायत लेकर एसीबी के दफ्तर पहुंचे हैं। गाली गलौच करने वाली पार्टी और खरीद फरोख्त करने वाली पार्टी का नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। उसपर कार्रवाई करे ना एसीबी। यहां ड्रामा करने से क्या होगा। संजय सिंह की शिकायत एसीबी की को स्वीकार करनी चाहिए और यहां एसीबी जो नौटंकी कर रही है, उसे बंद करना चाहिए।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰