कर्नाटक: राहुल, केजरीवाल और अखिलेश की तस्वीर वायरल सोशल मीडिया वारल होने के बाद भारी पथराव

कर्नाटक के मैसूर जिले के उदयगिरि इलाके में तनाव के हालात हैं। उदयगिरि पुलिस स्टेशन के बाहर सोमवार रात को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। कुछ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 फरवरी 2025, 06:57 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कर्नाटक: राहुल, केजरीवाल और अखिलेश की तस्वीर वायरल सोशल मीडिया वारल होने के बाद भारी पथराव
Photo: UB India News Archive

कर्नाटक के मैसूर जिले के उदयगिरि इलाके में तनाव के हालात हैं। उदयगिरि पुलिस स्टेशन के बाहर सोमवार रात को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। कुछ उपद्रवी तत्वों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

दरअसल, मुस्लिम समाज के खिलाफ एक व्यक्ति के पोस्ट को लेकर ये बवाल खड़ा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के बारे में अपमानजनक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में 32 वर्षीय सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामला थोड़ा ठंडा हुआ।

आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए

हजारों मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार रात उदयगिरी पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते समय उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

दिल्ली चुनाव को लेकर तीन नेताओं की तस्वीर वायरल

इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए शांतिनगर मुख्य मार्ग और महादेवपुरा मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया, ‘दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी, केजरीवाल और अखिलेश यादव की अर्धनग्न तस्वीर बनाई गईं, जिसमें एक व्यक्ति उनकी गोद में नमाज पढ़ रहा था। एक महिला को भी दिखाया गया।

तीनों नेताओं को बताया गया थ्री इडियट्स

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वायरल तस्वीर पर बहुत सारे अरबी अक्षर लिखे थे। इसे ‘थ्री इडियट्स’ शीर्षक दिया और इसे वायरल किया गया। इलाके में तनाव के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰