बांग्लादेश में हिंसा से 2024 में 1400 की मौत……….

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बांग्लादेश में पिछले साल सरकार विरोधी छात्र प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई को लेकर बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की। UN का दावा है कि इस कार्रवाई में 1400 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत के पीछे सुरक्षा बलों की गोलीबारी जिम्मेदार है। रिपोर्ट के मुताबिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 13 फरवरी 2025, 08:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांग्लादेश में हिंसा से 2024 में 1400 की मौत……….
Photo: UB India News Archive

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बांग्लादेश में पिछले साल सरकार विरोधी छात्र प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई को लेकर बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की। UN का दावा है कि इस कार्रवाई में 1400 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत के पीछे सुरक्षा बलों की गोलीबारी जिम्मेदार है।

रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने आंदोलन को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर गोलीबारी, गिरफ्तारियां और प्रताड़ना का सहारा लिया। ये कार्रवाई राजनीतिक नेतृत्व और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के आदेश पर हुई। UN ने इसे ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। सुरक्षा बलों ने इसे दबाने के लिए हिंसा सहारा लिया। बाद में हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी।

हसीना का तख्तापलट करने वाले आंदोलनकारी छात्रों ने अब नई पार्टी (नूतन बांग्लादेश पार्टी) बनाने का ऐलान किया है। छात्र इसके लिए व्यापक स्तर पर योजना बना रहे हैं।

पिछले साल छात्र हिंसा की एक तस्वीर।
पिछले साल छात्र हिंसा की एक तस्वीर।

सत्ता पाने की तैयारी कर रहे आंदोलनकारी छात्र आंदोलन के समय बने संगठन एंटी-डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट और जातीय नागरिक समिति ने 25 फरवरी के बाद पार्टी लाने की बात कही है। इसके लिए छात्र ‘आपकी नजर में नया बांग्लादेश’ अभियान चलाकर जनता की राय ले रहे हैं। नई पार्टी से छात्र सत्ता पाने की तैयारी कर रहे हैं।

एंटी-डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट के संयोजक हसनात अब्दुल्ला ने कहा कि हमने हसीना की तानाशाही को खत्म कर दिया लेकिन तानाशाही के बाकी अवशेषों को खत्म करना अब भी बाकी है। छात्र नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र को संस्थागत बनाने के लिए युवाओं और छात्रों की पार्टी की जरूरत है।

BNP का आरोप नई पार्टी बनाने में अंतरिम सरकार का हाथ राजनीतिक पार्टी लाने की घोषणा के बाद अंतरिम सरकार और खालिदा जिया की पार्टी BNP में ठन गई है। पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल रुहूल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया कि यह पार्टी खुफिया एजेंसी की निगरानी में बनाई जा रही है।

BNP कहना है कि यह नई पार्टी ‘राजा की पार्टी है, जिसे बनाने में अंतरिम सरकार का हाथ है। नई पार्टी स्वतंत्र होगी, या यह सेना की कठपुतली होगी, इस पर भी BNP ने संदेह जताया है।

BNP पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल रूहुल कबीर रिजवी (बीच में माइक पकड़े हुए) का आरोप है कि नई पार्टी बनाने में अंतरिम सरकार का हाथ है।
BNP पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल रूहुल कबीर रिजवी (बीच में माइक पकड़े हुए) का आरोप है कि नई पार्टी बनाने में अंतरिम सरकार का हाथ है।

सरकार में मौजूद छात्र नेताओं से इस्तीफे की मांग बता दें कि नाहिद इस्लाम, आसिफ महमूद व अबू बकर मजूमदार नई पाटीं में अहम भूमिका में रहेंगे। नाहिद अंतरिम सरकार में IT जबकि आसिफ खेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। BNP ने कहा कि अंतरिम सरकार ने रवैया नहीं बदला तो हमें चुनाव के लिए उन्हें हटाना पड़ेगा।

नई पार्टी बनाने से पहले अंतरिम सरकार में मौजूद छात्र नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए।

आरक्षण के खिलाफ आंदोलन ने किया था तख्तापलट शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त को देश छोड़कर भारत आ गई थीं। दरअसल, उनके खिलाफ देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। बांग्लादेश में 5 जून को हाईकोर्ट ने जॉब में 30% कोटा सिस्टम लागू किया था, इस आरक्षण के खिलाफ ढाका में यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे थे। यह आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा था।

हसीना की सरकार ने जैसे ही यह आरक्षण खत्म किया तो इसके बाद छात्रों ने उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। इस प्रोटेस्ट के दो महीने बाद 5 अगस्त को उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अंतरिम सरकार की स्थापना की गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰