‘मौत के सही आंकड़े कब मिलेंगे?’ NDLS भगदड़ पर कांग्रेस का सवाल ……..

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 मौतों के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी सरकार पर हमले जारी हैं. राहुल और प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल तक ने इस मामले में केंद्र सरकार पर बदइंतजामी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेताओं ने इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 फरवरी 2025, 08:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘मौत के सही आंकड़े कब मिलेंगे?’ NDLS भगदड़ पर कांग्रेस का सवाल ……..
Photo: UB India News Archive

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 मौतों के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी सरकार पर हमले जारी हैं. राहुल और प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल तक ने इस मामले में केंद्र सरकार पर बदइंतजामी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में मोदी सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं. इनमें मौतों का सही आंकड़ा बताने का भी सवाल शामिल है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना चौंकाने वाली और बेहद दुखद है. जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे डराने वाली हैं. मैं निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष निगरानी में राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की आपदा होना बताता है कि सरकार महज जनसंपर्क करने में सक्षम है, वास्तविक प्रबंधन में वह पूरी तरह नाकाम है.’

वेणुगोपाल ने इसके बाद पूछा, ‘हमें मरने वालों और घायलों के सही आंकड़े कब पता चलेंगे? भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय क्यों नहीं किए गए? जब पता था कि महाकुंभ के दौरान इतनीभीड़ होने वाली है तो रेलवे ने विशेष ट्रेनें क्यों नहीं चलाईं?’

कांग्रेस प्रवक्ता ने भी दागे सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, ‘कल रात फिर एक भगदड़ मची. फिर लाचार श्रद्धालुओं की मौतें हुई. यह देश की राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ. सरकार को कभी इस बात की फिक्र नहीं है कि कैसे इन मौतों को रोका जाए. सरकार की हमेशा यही चिंता रहती है कि कैसे इन मौतों की खबरों को रोका जाए.’

पवन खेड़ा ने कहा, ‘भगदड़ के बाद ऑपरेशन लीपा पोती चलाया गया.  ️एक टोल फ्री फोन नंबर क्यों नहीं जारी किया गया जिस से लोगों को अपने लापता परिजनों की जानकारी मिल सके? ‘ उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्लेटफॉर्म्स पर यह दुर्घटना घटी, वहां की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि भगदड़ के पहले व बाद के घटनाक्रम से जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.

मल्लिकार्जुन खरगे ने की ये मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. स्टेशन से आ रहे वीडियो बेहद हृदयविदारक हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौतों के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सच्चाई छिपाने की कोशिश बेहद शर्मनाक व निंदनीय है. हमारी मांग है कि मृतकों व घायलों की संख्या जल्द से जल्द घोषित की जाए व गुमशुदा लोगों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए. पीड़ितों के परिजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं. घायलों को तत्काल इलाज हेतु स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है.
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है. शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.’

उन्होंने लिखा, ‘यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है. प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे. सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰