सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा… काम हमें ही करने दीजिए ना…

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार के गठन को अभी एक दिन ही हुए हैं और मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पहली कैबिनेट में पास करने के वादे की याद दिला सरकार से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 फरवरी 2025, 11:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा… काम हमें ही करने दीजिए ना…
Photo: UB India News Archive

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार के गठन को अभी एक दिन ही हुए हैं और मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पहली कैबिनेट में पास करने के वादे की याद दिला सरकार से सवाल किया तो अब सीएम c ने उन पर पलटवार किया है.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है, काम हमें ही करने दीजिए ना. दिल्ली की सीएम ने कहा है कि जो भी वादे जनता से किए गए थे, वे सारे वादे पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि हमने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना को लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है.

इसी दौरान उनसे महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को लेकर आतिशी की टिप्पणी के संबंध में भी सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है तो हमें ही करने दीजिए ना. हर चीज में कहने की जरूरत नहीं है. जब उनकी सरकार थी, उन्होंने किया.

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. रेखा गुप्ता के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है. गौरतलब है कि पूर्व सीएम आतिशी ने पोस्टर जारी करते हुए सीएम रेखा गुप्ता से पूछा था कि महिलाओं को 2500 रुपय कब मिलेंगे.

आतिशी ने रेखा गुप्ता कैबिनेट की एक दिन पहले हुई पहली बैठक का जिक्र करते हुए कहा है कि कल पहली कैबिनेट मीटिंग हुई लेकिन इसमें महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पर मुहर नहीं लगी. उन्होंने सीएम पर तंज करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की गारंटी को झूठा साबित कर दिया. आतिशी ने पीएम मोदी का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी ने) कहा था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पास होगी. हम पूछना चाहते हैं कि दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कब आएंगे?

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से

दिल्ली चुनाव के बाद नवगठित विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा. यह जानकारी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पिछली विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता रहे विजेंद्र गुप्ता ने दी है. उन्होंने बताया है कि दिल्ली की नवगठित विधानसभा का ये पहला सत्र चार दिन चलेगा जिसमें तीन दिन- 24, 25 और 27 फरवरी को सदन की बैठक होगी. गौरतलब है कि चुनाव के बाद पहले सत्र में स्पीकर का चुनाव होता है और नवनिर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाई जाती है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰