ब्लैकमेल कांड के खिलाफ अजमेर की सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

अजमेरः बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के खिलाफ अब हिंदू संगठन सड़कों पर उतर गया है। ब्लैकमेल कांड के खिलाफ आज अजमेर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान में योगी मॉडल के तहत दोषियों पर एक्शन के नारे लग रहे हैं। सड़कों पर महिलाओं का हुजूम भी उमड़ा है। राजस्थान में योगी मॉडल लाने की मांग हो रही है। महिलाएं नारा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 मार्च 2025, 08:48 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ब्लैकमेल कांड के खिलाफ अजमेर की सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन
Photo: UB India News Archive

अजमेरः बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के खिलाफ अब हिंदू संगठन सड़कों पर उतर गया है। ब्लैकमेल कांड के खिलाफ आज अजमेर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान में योगी मॉडल के तहत दोषियों पर एक्शन के नारे लग रहे हैं। सड़कों पर महिलाओं का हुजूम भी उमड़ा है। राजस्थान में योगी मॉडल लाने की मांग हो रही है।

महिलाएं नारा लगा रही हैं। दोषियों पर योगी सरकार की तरह एक्शन की मांग कर रही हैं। नाबालिग हिंदू लड़कियों से घिनौनी वारदात को अंजाम देने वालों को फांसी देने की मांग हो रही है। महिलाओं का कहना है कि यूपी के सीएम योगी की तरह एक्शन लेने से गुनहगारों में डर पैदा होगा।

पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार

इस मामले में अब तक पुलिस ने 13 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिस कैफे को अड्डा बनाकर लड़कियों को बहला फुसलाकर लाया जाता था, उसके संचालक को पुलिस ने कर्नाटक से अरेस्ट किया है। कैफे पर बुलडोजर चल गया है और अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूटा है। आक्रोशित लोग मार्च कर रहे हैं। पूरा शहर बंद है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की जा रही है। आरोपियों के घरों पर किए गए इलीगल कंस्ट्रक्शन को प्रशासन ने तोड़ दिया है।

पूर्व पार्षद से पुलिस कर रही है पूछताछ

आरोप है कि नाबालिग हिंदू लड़कियां टारगेट थी, जिनके साथ बहला फुसलाकर पहले दोस्ती की जाती थी और फिर उन्हें एक कैफे में ले जाते थे और फिर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जाता था। कैफे संचालक को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। अब तक 13 आरोपी अरेस्ट हैं.. पूर्व पार्षद से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ब्लैकमेल कांड की पहली शिकायत एक नाबालिग लड़की की तरफ से आई। बच्ची ने बिजयनगर थाने में अपने साथ आपबीती की शिकायत की। उसके बाद करीब 4 से 5 ऐसी फैमिली सामने आई.. जिन्होंने इसी तरह की शिकायत की। यौन शोषण ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज कराए गए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰