ममता के भतीजे ने बुआ के साथ जीने-मरने की कसम क्यों खाई?

ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बता दिया था। महाकुंभ खत्म होने के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी के हिन्दुत्व को नकली बताया। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व सिर्फ दिखावा है। हकीकत में बीजेपी गेरुए रंग वाली वामपंथी पार्टी है, इसलिए बीजेपी को गेरुआ कॉमरेड कहना चाहिए। बीजेपी ने कोलकाता नगर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 मार्च 2025, 08:59 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ममता के भतीजे ने बुआ के साथ जीने-मरने की कसम क्यों खाई?
Photo: UB India News Archive

ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बता दिया था। महाकुंभ खत्म होने के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी के हिन्दुत्व को नकली बताया। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व सिर्फ दिखावा है। हकीकत में बीजेपी गेरुए रंग वाली वामपंथी पार्टी है, इसलिए बीजेपी को गेरुआ कॉमरेड कहना चाहिए। बीजेपी ने कोलकाता नगर निगम द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती की छुट्टी रद्द किए जाने का मसला उठाया था। जवाब में ममता ने कहा कि बंगाल में तो बीजेपी के नेता हिंदू त्यौहारों पर छुट्टियों को लेकर बहुत शोर मचाते हैं, लेकिन ये नहीं बताते कि दुर्गा पूजा से लेकर छठ पर्व तक मोदी सरकार कितनी छुट्टी देती है। ममता ने बीजेपी पर फर्जी वोटर्स की मदद से चुनाव जीतने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग की मदद से पंजाब, हरियाणा, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों के लोगों को बंगाल की वोटर लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।  ममता ने कहा कि बीजेपी का ये फॉर्मूला हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में तो चल गया, लेकिन बंगाल में नहीं चलेगा। वह बंगाल में ऐसा नहीं होने देंगी। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के लोगों से भरा हुआ है।

अब एक चौंकाने वाली बात हुई। ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं, ममता बनर्जी से उनका कोई मतभेद नहीं हैं, अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं कि वो बीजेपी के साथ जा रहे हैं, नई पार्टी बनाने जा रहे हैं लेकिन ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वो मर जाएंगे लेकिन ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे। अभिषेक बनर्जी ने ये क्यों कहा कि वो मरते दम तक बुआजी का साथ नहीं छोड़ेंगे? दरअसल कई दिनों से ये कहा जा रहा था कि अभिषेक ने तृणमूल कांग्रेस में अपनी एक अलग लॉबी बना ली है। कुछ लोग ये कहने लगे कि वो पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। और फिर ये हवा उड़ी कि अपने खिलाफ मामलों से डरकर अभिषेक बनर्जी बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं। लेकिन लगता है कि अभिषेक बनर्जी समझ गए हैं कि बंगाल में ममता बनर्जी को चैलेंज नहीं किया जा सकता। तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक का अस्तित्व ममता की कृपा पर निर्भर है। इसीलिए भतीजे ने बुआ के साथ जीने-मरने की कसम खा ली।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰