लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कताल की मौत के पीछे भारत-पाक एक्सपर्ट

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कताल की मौत के पीछे भारत है. उनका कहना है कि जिसने भी कभी भारत के खिलाफ काम किया एक-एक कर पाकिस्तान में उसको मारा जा रहा है, लेकिन क्या पाकिस्तान ऐसा कर सकता है. अगर किसी ने पाकिस्तान के खिलाफ काम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 मार्च 2025, 12:19 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कताल की मौत के पीछे भारत-पाक एक्सपर्ट
Photo: UB India News Archive

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कताल की मौत के पीछे भारत है. उनका कहना है कि जिसने भी कभी भारत के खिलाफ काम किया एक-एक कर पाकिस्तान में उसको मारा जा रहा है, लेकिन क्या पाकिस्तान ऐसा कर सकता है. अगर किसी ने पाकिस्तान के खिलाफ काम किया हो तो क्या हुकूमत इंडिया के अंदर उसके खिलाफ ऐसा कर सकती है, नहीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एक ही रास्ता है कि इतना मारो, इतना मारो कि चीखें निकाल दो. पाक एक्सपर्ट का कहना है कि हुकूमत टीटीपी और बलोच के हमलों में ही उलझी है.

कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर अगर इंडिया ऐसे ऑपरेशंस चला रहा है तो क्या हमारी हुकूमत कोई एक्शन ले सकती है. उन्होंने कहा कि अगर इंडिया का कोई बंदा या कश्मीर का कोई बंदा पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन में शामिल है तो क्या पाकिस्तान उसको निकाल सकता है? मुझे नहीं लगता. उन्होंने कहा कि उसकी वजह ये है कि पाकिस्तान लंबे समय से इससे दूर है. पाकिस्तान के पास वहां कुछ नहीं है, वो हिट नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत में ऐसा करेगा तो इंटरनेशनल कम्यूनिटी अलर्ट हो जाएगी और सवाल खड़े करेगी कि पाकिस्तान क्यों ये बातें कर रहा है, पाकिस्तान को क्या हुआ है, पाकिस्तान ये बातें नहीं कर सकता, लेकिन इंडिया के होम मिनिस्टर ये बातें कर सकते हैं. कमर चीमा ने कहा कि अगर पाकिस्तान करेगा तो बोलेंगे कि माहौल खराब कर रहे हैं, कोई पाकिस्तान को ये करने के लिए अलाउ नहीं करेगा. पाकिस्तान घरेलू मामलों में ही उलझा हुआ है. हमारी सारी पॉलिटिकल क्लास, इंटेलीजेंस एजेंसी हम सब घर में ही बिजी हैं.

कमर चीमा ने कहा कि एक दिन ऐसा नहीं जाता, जब तीन-चार हमले न हों. हमला होता है फौज पर, नागरिकों पर. फौज पर हमला करके मैसेज देते हैं कि हम आपसे लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कोई चॉइस नहीं रह गई है. पाकिस्तान का सारा सिस्टम चोक हो गया है, बिजनेस वो चलने नहीं देते, ग्वादर को चलने नहीं दिया, कारोबार हो नहीं रहे, चीनियों को भगा दिया.

कमर चीमा ने कहा कि 250 मिलियन का मुल्क है और हुकूमक कुछ हजार लोगों के हाथों बिजी हो गई है. 6 हजार टीटीपी के लोग हैं और 3-4 हजार बलोच होंगे. 10 हजार लोगों ने 250 मिलियन लोगों के मुल्क को चोक कर दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कोई सॉल्यूशन नहीं है इस वक्त. या तो एक सॉल्यूशन ये है कि इतना मारो, इतना मारो कि चीखें निकाल दो हर तरफ. उसमें फिर ये होता है कि कहेंगे कि ह्यूमिलिएशन हो गया.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰