बांग्लादेशियों को भारत में बसाने वाले बड़े नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में बसाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 18 बांगलादेशी और 8 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी कागजात पर बांग्लादेशी लोगों को असली पासपोर्ट मुहैया कराने का काम करते थे। गिरफ्तार हुए लोगों पर आरोप है कि ये […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 11:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांग्लादेशियों को भारत में बसाने वाले बड़े नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़
Photo: UB India News Archive

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में बसाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 18 बांगलादेशी और 8 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी कागजात पर बांग्लादेशी लोगों को असली पासपोर्ट मुहैया कराने का काम करते थे। गिरफ्तार हुए लोगों पर आरोप है कि ये बांग्लादेशियों को हिंदुस्तान में अवैध रूप से बसाने के लिए उनकी मदद करते थे। इसके बदले इन लोगों को पैसे दिए जाते थे। फइलहाल पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। गिरफ्तार लोगों में से चार भारतीयों की पहचान भी की गई है, जो बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। जुल इस्लाम इस रैकेट का सरगना था, जो इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

पुलिस को हवाला नेटवर्क का भी पता चला

पुलिस ने मामले में आगे बताया कि उन्हें हवाला नेटवर्क का भी पता चला है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दुकान की मदद से संचालित हो रहा था। आरोपियों में से एक बार-बार बांग्लादेश की यात्रा करता था। यह सिंडिकेट न केवल उन्हें देश में प्रवेश करने में मदद करता था, बल्कि उन्हें नौकरियां और फर्जी दस्तावेज भी उपलब्ध कराता था। उनकी कार्यप्रणाली में बांग्लादेश से व्यक्तियों को असम लाना, फिर दिल्ली लाना शामिल था, जहां उनके लिए आवास की व्यवस्था की जाती थी, फर्जी पहचान पत्र बनाए जाते थे और उन्हें छोटे-मोटे काम दिलाए जाते थे। पुलिस ने सिंडिकेट के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है, जो फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड जारी करने में शामिल था।

पुलिस को आरोपियों के पास से मिले फर्जी कागजात

पुलिस को आरोपियों के पास से मिले फर्जी कागजात

भारतीय कागजात और एयरलाइन में नौकरी

बता दें कि, इस मामले में कई ऐसे भी बांग्लादेशी गिरफ्तार हुए जिन्होंने फर्जी कागज देकर असली पासपोर्ट हासिल किया। साथ ही वे एयरलाइन कम्पनी में जॉब भी पा गए। इसके अलावा कुछ ऐसे गिरफ्तार हुए जिन्होंने भारत के लोगों को मिलने वाले EWS कोटे का भी फायदा उठाया और अपने बच्चों का दाखिला नामी गिरामी स्कूल में करवाया। ये लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लोकल पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव के साइन किए गए दस्तावेज उपलब्ध करवाते थे। जिससे उनका आधार कार्ड बन जाता था। जो कुछ भी पैसा ये बांग्लादेशी भारत में कमाते थे, उसे वापस बांग्लादेश भेजने के लिए हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे।

बांग्लादेशियों की घुसपैठ को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 24 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। इधर, कल यानी शुक्रवार को दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि चिल्ला गांव में निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर रोहिंग्या-बांग्लादेशियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जो पूरी तरह से नामंजूर है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि हमने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इन अतिक्रमणों को हटाया जाए और दिल्ली को घुसपैठ और अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाए। अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ असम सरकार भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ को देश के लिए बड़ा खतरा बताया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰