गुजरात की विसावदर सीट पर AAP ने घोषित किया प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में आगामी विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। गोपाल इटालिया पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, खासकर गुजरात में ये आम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 23 मार्च 2025, 07:39 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गुजरात की विसावदर सीट पर AAP ने घोषित किया प्रत्याशी
Photo: UB India News Archive

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में आगामी विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। गोपाल इटालिया पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, खासकर गुजरात में ये आम आदमी पार्टी के लिए एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद से गोपाल इटालिया भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं। गोपाल इटालिया पार्टी के संयुक्त महासचिव हैं। इससे पहले वह गुजरात में आम आदमी पार्टी के संयोजक भी रह चुके हैं।

भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

दरअसल, गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट लंबे समय तक बीजेपी का गढ़ रही है। यह गुजरात के जूनागढ़ जिले की विधानसभा सीटों में से एक है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। आप से भूपेंद्र भयानी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आप आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि लोगों की सेवा करने के लिए ‘आप’ सही मंच नहीं था। वहीं आप से इस्तीफा देने के बाद उन्होंन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। भूपेंद्र भयानी विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों में से एक थे।

आप ने इटालिया पर जताया भरोसा

वहीं भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली है। वहीं अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने गोपाल इटालिया पर भरोसा जताया है और उन्होंने टिकट दिया है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या गोपाल इटालिया इस सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत दिला पाते हैं या नहीं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰