सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड……..

IPL 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 44 रनों से मैच जीत लिया। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने ऐसी बैटिंग की, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। राजस्थान के गेंदबाज मैच में बिल्कुल बेअसर साबित हुए और अच्छा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 06:16 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड……..
Photo: UB India News Archive

 IPL 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 44 रनों से मैच जीत लिया। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने ऐसी बैटिंग की, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। राजस्थान के गेंदबाज मैच में बिल्कुल बेअसर साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। SRH के बल्लेबाजों ने मैच में रनों की बरसात कर दी और टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 286 रन बनाए। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

हैदराबाद की टीम ने किया कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभी तक टी20 क्रिकेट के चार मैचों में 250 प्लस रनों का स्कोर बना चुकी है। जबकि सरे क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट के तीन-तीन मैचों में 250 प्लस रनों का स्कोर बनाया था। अब SRH ने सरे और भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और खुद पहले नंबर पर पहुंच गई है।

पिछले सीजन किया था शानदार प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन SRH ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मैच में 287 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 277 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 266 रन बनाए थे और अब इस सीजन के अपने पहले ही मैच में 286 रन ठोक दिए। इस तरह से टीम अभी तक चार टी20 मैचों में 250 प्लस का स्कोर बना चुकी है।

ईशान किशन ने लगाया शतक

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने ही SRH के बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। हेड ने सिर्फ 31 गेंदों में ही 67 रन बनाए। दूसरी तरफ अभिषेक ने 11 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन बिल्कुल अलग ही मूड में नजर आए।

उन्होंने मैदान के हर कोने में स्ट्रोक लगाए और 47 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। बाद में नीतिश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने भी तेजी के साथ रन बनाए। रेड्डी ने 15 गेंद में 30 रन और क्लासेन ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए। इन प्लेयर्स की बदौलत ही हैदराबाद की टीम हिमालय जितना बड़ा स्कोर खड़ाकर पाई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰