कल शनि के नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में लगेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि शनि के नक्षत्र में लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत गहरा और दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। शनि का नक्षत्र विशेष रूप से संघर्ष, स्थिरता और दीर्घकालिक परिणामों का प्रतीक माना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 मार्च 2025, 07:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल शनि के नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
Photo: UB India News Archive

वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में लगेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि शनि के नक्षत्र में लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत गहरा और दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। शनि का नक्षत्र विशेष रूप से संघर्ष, स्थिरता और दीर्घकालिक परिणामों का प्रतीक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, शक्ति और जीवन की दिशा को नियंत्रित करता है। इस ग्रहण का प्रभाव व्यक्तिगत जीवन, वित्तीय स्थिति, राजनीति और वैश्विक घटनाओं पर पड़ सकता है। जानें देश दुनिया पर क्या होगा इसका असर।

व्यक्तिगत जीवन पर असर

सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट ( भारत के समयानुसार) से लगेगा और लगभग 2 घंटे तक रहेगा। यह ग्रहण व्यक्ति को अपने जीवन में धैर्य रखने की चुनौती दे सकता है। शनि के नक्षत्र में होने के कारण यह संघर्ष और कठिनाइयों वाला समय हो सकता है। हालांकि, यह आत्मनिर्भरता, अनुशासन और स्थिरता को बढ़ावा देने का भी समय है। शनि का प्रभाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दबाव डाल सकता है। मानसिक तनाव, थकान और चिंता बढ़ सकती है, इसलिए मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करना फायदेमंद रहेगा।

आर्थिक स्थिति और व्यापार पर असर

शनि का प्रभाव वित्तीय मामलों में अस्थिरता और संकट ला सकता है। यह समय निवेश, व्यापार या आर्थिक जोखिमों के बारे में सावधानी से निर्णय लेने का है। अचानक वित्तीय उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए जोखिम से बचना जरूरी है। यह ग्रहण दीर्घकालिक निवेश या योजनाओं के लिए अच्छा हो सकता है। शनि का प्रभाव स्थिरता का संकेत देता है और जो लोग दीर्घकालिक के लिए निवेश या योजना बनाते हैं, उन्हें लाभ हो सकता है।

राजनीति और सरकार पर असर

ग्रहण का राजनीतिक निर्णयों और सरकारी नीतियों पर प्रभाव पड़ सकता है। यह समय सरकारों के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव या नए कदम उठाने का हो सकता है। शनि का प्रभाव शासन और कड़ी मेहनत की दिशा में है, जिसके लिए कड़ी मेहनत और सरकारी निर्णयों में सुधार की आवश्यकता हो सकती है। शनि का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है। वैश्विक संघर्ष, विवाद और राजनीतिक असंतोष बढ़ सकता है। यह समय देशों के लिए अपने संबंधों को सुधारने और विवादों से बचने का हो सकता है।

दुनिया पर असर

ग्रहण के समय पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ सकती है, जैसे भूकंप, बाढ़, सूखा या तूफान। खासकर उन क्षेत्रों में जहां मौसम की स्थिति पहले से ही नाजुक है, इन आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष का राजा इस साल सूर्य है और 30 मार्च को नववर्ष शुरू होने से पहले सूर्य ग्रहण लगना अच्छा नहीं माना जाएगा। इसके कारण आपदाओं के साथ ही आम जन-जीवन भी अस्त व्यस्त हो सकता है। शनि के नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगने के कारण सत्ता और जनता के बीच भी संघर्ष बढ़ेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰