पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू कितने सेफ हैं? संसद में जयशंकर ने खोली पोल

पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू कितने सेफ हैं? वहां कैसे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते हैं? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसका डेटा संसद में पेश किया. लोकसभा में अल्पसंख्यकों के अत्याचार का डेटा दिखाकर एस जयशंकर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक मुद्दे पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 मार्च 2025, 08:01 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू कितने सेफ हैं? संसद में जयशंकर ने खोली पोल
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू कितने सेफ हैं? वहां कैसे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते हैं? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसका डेटा संसद में पेश किया. लोकसभा में अल्पसंख्यकों के अत्याचार का डेटा दिखाकर एस जयशंकर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक मुद्दे पर नजर रखते हैं और उसे उठाते हैं. इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी का जिक्र किया.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर संसद में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ऐसे मामलों पर बहुत गौर से नजर रखता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाता है. संसद में एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्टैंड को दोहराते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया, जहां पड़ोसी देश को मानवाधिकारों के हनन और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के लिए नाम लेकर शर्मिंदा किया गया था.

जयशंकर ने पाकिस्तान की खोली पोल
लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ अत्चायार पर बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ ट्रीटमेंट को भारत देखता है. फरवरी में पाकिस्तान के हिंदुओं के साथ प्रताड़ना के 10 मामले सामने आए. एक सरकार और एक देश के रूप में हम अपने पड़ोसी की मानसिकता नहीं बदल सकते, जो कट्टरपंथी है. इंदिरा गांधी भी ऐसा नहीं कर सकीं. पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई नहीं करती है.2014 से अब तक 15 हजार 19 लॉन्ग टर्म वीजा पाकिस्तान से भारत आनेवाले अल्पसंख्यकों को दिया गया है.

बांग्लादेश पर भी जयशंकर ने दिया सबूत
वहीं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हमले को लेकर भी जयशंकर ने चिंता जाहिर की. लोकसभा में एस जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश में साल 2024 में 2400 मामले अल्पसंख्यकों पर हमले के मामले थे. इस साल यानी 2025 में 72 मामले हमले के हैं. हमलोग बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मसले पर करीब से नजर रखते हैं. हमने बांग्लादेश में अपने समकक्ष से भारत की चिंता से अवगत कराया है. बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद से हिंदुओं को खूब टारगेट किया गया है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है…
खास खबर

आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है…

SCO Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएसओ सम्मेेलन के दौरान आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है

UB India News1 सित॰
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की दो मुलाकात-दो बात…
खास खबर

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की दो मुलाकात-दो बात…

ईरान-US तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन ने PM मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. PM मोदी से बातचीत में उन्होंनेयुद्ध खत्म कराने और कूटनीति में भूमिका निभाने की अपील की.

UB India News1 सित॰
पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया
खास खबर

पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया

पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने अपनी छोटी सोच को लेकर बेनकाब हो गया है. उसने SCO समिट की ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को हटा दिया.

UB India News1 सित॰
जयपुर नगर निगम चुनाव :8 मुस्लिम कैंडिडेट! BJP की रणनीति क्या?
खास खबर

जयपुर नगर निगम चुनाव :8 मुस्लिम कैंडिडेट! BJP की रणनीति क्या?

जयपुर निकाय चुनाव सिर्फ शहर की सड़कों, पानी और बिजली की लड़ाई नहीं है. ये चुनाव 2027 की तैयारी है. 8 मुस्लिम चेहरे उस तैयारी का सबसे बड़ा संकेत हैं. वहीं, कांग्रेस इसे 'छवि बदलने की कोशिश' कह रही है.

UB India News1 सित॰
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल
खास खबर

जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज हुईं एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है. दिल्ली में 20 से 25 जुलाई के बीच पुलिस ने 13 एफआईआर दर्ज की थीं

UB India News1 सित॰
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰