चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी आज , माता के महागौरी स्वरूप की पूजन अर्चन की जाती

आज चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी है , जिसे नवदुर्गा का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना गया है। दुर्गाष्टमी पर माता के महागौरी स्वरूप की पूजन अर्चन की जाती है। उनकी पूजन अर्चन करने से व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। महाअष्टमी पर माता की पूजन करने के साथ कन्या पूजन करने का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अप्रैल 2025, 08:52 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी आज , माता के महागौरी स्वरूप की पूजन अर्चन की जाती
Photo: UB India News Archive

महाअष्टमी पर माता की पूजन करने के साथ कन्या पूजन करने का भी विधान है। चलिए आपको बता देते हैं कि आज माता महागौरी और कन्याओं का पूजन आपको कैसे करना है। साथ ही किस चीज का भोग लगाने से माता प्रसन्न होंगी।

कैसे करें महागौरी की पूजन (Maha Ashtami)

  • सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर स्वच्छ कपड़े धारण करें।
  • अब आपको माता महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर को स्नान करवाना होगा। ये स्नान शुद्ध जल और गंगाजल से करवाया जाता है।
  • अब माता को सफेद वस्त्र पहनाकर उन्हें। कुमकुम, हल्दी, रोली, अक्षत और पुष्प चढ़ा दें।
  • मिठाई, फल और पंचमेवा का भोग लगाएं।
  • अब आपको महागौरी के मंत्रों का जाप कर उनकी आरती करनी होगी।

महागौरी की पूजन का महत्व

माता महागौरी शांति और ज्ञान की देवी हैं। जो भक्त उनकी पूजन करता है उसे सुख, समृद्धि शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। अगर आप किसी प्रकार के कष्टों का सामना कर रहे हैं तो माता की आराधना जरूर करनी चाहिए। महागौरी की पूजन से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। माता अपने भक्तों की बुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं।

Advertisement

माता का प्रिय पुष्प

महाष्टमी पर माता महागौरी की पूजन करते समय उन्हें सफेद फूल जरूर अर्पित करें। सफेद फूल उन्हें बहुत पसंद है। अपने मोगरा और रात की रानी का फूल अर्पित कर सकते हैं।

माता का प्रिय भोग

महाअष्टमी पर माता को हलवा, पूड़ी, खीर और काले चने का भोग लगाएं। ये माता की प्रिय चीजें हैं। इनका भोग लगाने से सुख, समृद्धि और तरक्की का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या पूजन का मुहूर्त

नवरात्रि पर कन्या पूजन को माता की आराधना के सामान माना गया है। आज कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक है।

कैस करें कन्या पूजन

आपको कन्याओं को आमंत्रित करने के बाद पुष्प वर्षा से उनका स्वागत करना है। इसके बाद दूध से भरे थाल में कन्याओं के पैर अपने हाथों से धोएं। अब इन्हें कुमकुम और अक्षत लगाएं और उनका आशीर्वाद लें। अब कन्याओं को उनकी इच्छा के मुताबिक भोजन करवाएं। अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्हें भेंट और उपहार दें।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰