जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एक आतंकवादी ढेर ,बांदीपुरा से 8 अलगाववादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के जम्मू में बर्फीली पहाड़ियों के बीच सेना ने ऑपरेशन छत्रू को अंजाम देते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। बर्फीली पहाड़ियों ने के बीच सैनिकों ने मुश्किल हालातों में अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है। भारतीय सेना की तरफ से इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। विशिष्ट खुफिया जानकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 08:20 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एक आतंकवादी ढेर ,बांदीपुरा से 8 अलगाववादी गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

जम्मू कश्मीर के जम्मू में बर्फीली पहाड़ियों के बीच सेना ने ऑपरेशन छत्रू को अंजाम देते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। बर्फीली पहाड़ियों ने के बीच सैनिकों ने मुश्किल हालातों में अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है। भारतीय सेना की तरफ से इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दिन शाम को आतंकियों के साथ सेना के जवानों का संपर्क हुआ। गोलीबारी के बाद एक आतंकी को मार गिराया गया।

सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स नाम के एक्स अकाउंट पर सर्च ऑपरेशन की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया “ऑपरेशन छत्रू, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर 09 अप्रैल को छत्रू जंगल किश्तवाड़ में एक संयुक्त तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया गया। उसी दिन देर शाम आतंकियों से संपर्क स्थापित किया गया। आतंकवादियों को प्रभावी ढंग से घेर लिया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। अभी तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। दुश्मन इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा अथक अभियान जारी है।”

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में रात भर की घेराबंदी के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार को तलाश अभियान फिर से शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले की जोफर-मार्टा पट्टी और किश्तवाड़ जिले के चटरू में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रातभर घेराबंदी की गई। उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में क्रमश: जोफर-मार्टा के जंगलों और नैदगाम-चटरू क्षेत्र में तलाश अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संचालित तलाश अभियान के दौरान जोफर-मार्टा पट्टी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि दो घंटे तक गोलीबारी हुई।

एसएसपी ने कहा कि ऊंचे पहाड़ों, नदी और घने जंगलों के कारण यह इलाका दुर्गम है और “वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।” बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद नैदगाम इलाके में आतंकवादियों के साथ थोड़ी देर के लिए मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि इलाके में घेराबंदी मजबूत कर दी गई है। कठुआ जिले के सान्याल इलाके में 24 मार्च को अभियान शुरू होने के बाद से तीन मुठभेड़ों के पश्चात पिछले 17 दिनों से पुलिस और सुरक्षा बल एक इलाके से दूसरे इलाके में जाने वाले आतंकवादियों पर नज़र रख रहे हैं। 27 मार्च को इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मियों ने जान गंवाई थी।

बांदीपुरा से 8 अलगाववादी गिरफ्तार,

जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकी समूहों और आतंकी वित्तपोषण के खिलाफ लगातार बड़ा अभियान छेड़े हुए है. इसके तहत लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. पुलिस की तरफ से लगातार इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को बांदीपोरा पुलिस ने आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अलगाववादी संगठनों के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई, आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनके नेटवर्क को खत्म करने को लेकर की गई है, जो बांदीपुरा जिले में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संदिग्धों के परिसरों में हुई है.

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

पीएस बांदीपुरा के यूएपीए अधिनियम के तहत केस एफआईआर नंबर 04/2024 की जांच के सिलसिले में पुलिस ने 03 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम नजीर अहमद अहंगर, शेख दानिश मुश्ताक, ताहिर अहमद मीर हैं.

पीएस सुंबल के यूएपीए अधिनियम के तहत केस एफआईआर संख्या 07 और 62/2024 के संबंध में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचानगुलाम दीन वार जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (जेकेडीएफपी) के सदस्य के रूप में की गई है. खुर्शीद अहमद लोन पुत्र मोहम्मद जमाल लोन निवासी नायदखाई, मोहम्मद शफी डार पुत्र सोनाउल्लाह डार निवासी करनाई मोहल्ला शाहगुंड, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स लीग (जेकेपीएल) का सदस्य है. इसके अलावा अबुल मजीद और को भी एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है.

संदिग्धों के पास आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस की तरफ से गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री, पर्चे और मोबाइल फोन सहित चुनावी उपकरण जब्त किए गए हैं. जांच से पता चला है कि सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखा है, जबकि जिन संगठनों से वे जुड़े थे, उन्हें गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था. गिरफ्तार सदस्य अपनी नापाक और अलगाववादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रभावशाली युवाओं को प्रेरित करने और नए सदस्यों (रुकुन) की भर्ती करने में लगे हुए थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰