मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच एजेंसियों ने खोल दी पोल , टारगेट पर हिंदू और सरकारी संपत्ति……….

वक्फ बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है. भले ही यहां केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात किया गया हो, इसके बाद भी सोमवार ( 14 अप्रैल) की शाम कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली. आलम यह है कि कई हिंदू परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ गया है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025, 07:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच एजेंसियों ने खोल दी पोल , टारगेट पर हिंदू और सरकारी संपत्ति……….
Photo: UB India News Archive

वक्फ बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है. भले ही यहां केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात किया गया हो, इसके बाद भी सोमवार ( 14 अप्रैल) की शाम कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली. आलम यह है कि कई हिंदू परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ गया है. बीजेपी भी इस मामले को उठा रही है. इसके उलट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सब कुछ ठीक होने की बात कहती नजर आ रही हैं. इन सब घटनाओं के बीच जांच एजेंसियों के खुलासे ने सबकी पोल खोल कर कर रख दी है.

जांच एजेंसियों ने अपनी जांच में पाया कि इस हिंसा के जरिए केवल हिंदू परिवारों को ही निशाना बनाने का प्लान था, हमलों के कारण कुछ परिवार अपना घर भी छोड़ चुके हैं.

जांच एजेंसियों ने खोल दी पूरी हिंसा की पोल

  1. मुर्शिदाबाद हमलों को लेकर जांच एजेंसी ने पाया कि ये हमले पूरी तरह से प्लानिंग के तहत किए गए हैं.
  2. मुर्शिदाबाद में पहले ये हिंसा रामनवमी के मौके पर भड़काने का प्लान था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण उसे अंजाम नहीं दिया गया.
  3. रामनवमी पर हिंसा न फैला पाने के कारण वक्फ विधेयक का सहारा लिया गया. इसके जरिए पूरे इलाके में उत्पाद मचाया गया.
  4. वक्फ विधेयक के बहाने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, हिंदुओं पर हमले करना, उनकी संपत्ति को लूटना, ज्यादा से ज्यादा हिंसा को फैलाना टारगेट था.
  5. इस हिंसा के लिए बाकायदा 2 महीनों पहले से ही ट्रेनिंग दी गई थी, कि कैसे आप पुलिस से बचकर अपना काम कर सकते हैं. उनकी मदद स्थानीय मदरसे करेंगे इस बात की भी जानकारी सामने आई है.
  6. जांच एजेंसियों ने पाया कि हमला करने और हिंसा में नुकसान फैलाने के लिए बाकायदा इनाम तय था, जो जितना ज्यादा नुकसान करेगा उसे उतना ही ज्यादा इनाम दिया जाएगा. सामान्य पत्थरबाजी या हमले के लिए सभी को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता था.
  7. इस पूरी हिंसा को अंजाम देने के लिए तुर्की से फंडिंग की जा रही थी, जांच एजेंसियों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं. कि तुर्की से इस पूरी हिंसा को ऑपरेट किया जा रहा था.
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा के जरिए पूरे बंगाल में हिंसा फैलाने का प्लान तुर्की में बनाया गया था, इसके जरिए बंगाल के हालात भी ठीक बांग्लादेश की तरह करने की कोशिश थी.
  9. हिंसा को लेकर बाकायदा एक लिस्ट तैयार की गई थी कि कौन कहां नुकसान करेगा और लूटपाट मचाएगा. इसके साथ ही इनाम देने को लेकर भी लिस्ट मेंटेन की गई थी.
  10. हिंसा के दौरान इस बात का खास ध्यान देने का अलर्ट किया गया कि रेल और नॉर्मल ट्रांसपोर्ट न चल पाए. मौका मिलने पर हिंदुओं की हत्या करना भी टारगेट था.
  11. मुर्शिदाबाद और मालदा के मार्गो के बागों में पत्थरबाजी और इंसानों पर हमले की शुरुआती ट्रेनिंग दी गई थी. केले के पेड़ का इस्तेमाल इंसानों को फंसाने के लिए किया गया और इन केले के पेड़ों का इस्तेमाल करके दिखाया गया कि इंसानों पर कैसे हमला किया जाना है.
  12. हमलावरों को चुनने के दौरान खास तौर पर युवाओं को चुना गया ताकि वे घटनास्थल से भाग सकें. उन्हें उनकी फिटनेस और आक्रामकता के आधार पर चुना गया.
  13. बंगाल में हिंसा के दौरान बांग्लादेश से भारत में 71-150 कॉल किए गए. इस दौरान बंगाल में हो रही हिंसा की पूरी जानकारी ली गई.
  14. इस पूरी हिंसा के दौरान कुछ एनजीओ पुलिस की नजर में आए हैं, क्योंकि उनकी गतिविधियां और लेन-देन संदिग्ध थे.
  15. मुंबई हमले की तरह ही सभी हमलों की निगरानी टीवी पर लाइव कवरेज के जरिए से की गई. अंसुरल बांग्ला टीम पश्चिम बंगाल और बिहार में कट्टरपंथी अल्पसंख्यक समूहों के संपर्क में थी.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰