रिटायर्ड DGP मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पत्नी 5 दिनों से गुगल पर हत्या की तरकीब कर रही थी सर्च

कर्नाटक के रिटायर्ड DGP ओम प्रकाश मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी के फोन सर्च से पता चला है कि वह यह जानने की कोशिश कर रही थी कि गर्दन के पास नसें और रक्त वाहिकाएं कटने से व्यक्ति की मौत कैसे होती […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025, 10:28 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रिटायर्ड DGP मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पत्नी 5 दिनों से गुगल पर हत्या की तरकीब कर रही थी सर्च
Photo: UB India News Archive

कर्नाटक के रिटायर्ड DGP ओम प्रकाश मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी के फोन सर्च से पता चला है कि वह यह जानने की कोशिश कर रही थी कि गर्दन के पास नसें और रक्त वाहिकाएं कटने से व्यक्ति की मौत कैसे होती है? पुलिस जांच में सामने आया है कि पल्लवी पांच दिनों से इस बारे में जानकारी गूगल पर सर्च कर रही थी।

इस केस में आरोपी नंबर एक और पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोमवार की देर शाम ओम प्रकाश के शव का अंतिम संस्कार के बाद पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार किया गया। पहले जयानगर के सरकारी हॉस्पिटल में उनका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद HSR ले आउट में मौजूद घटनास्थल पर ले जाकर महाजर की प्रक्रिया पूरी हुई। देर रात उन्हें 39 ACMM कोर्ट के जज के घर पर ले जाया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की जेल हो गई।

केस CCB को स्थानांतरित 

वहीं, आज से इस केस की जांच केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) कर रहा है। बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर दयानंद ने सेवानिवृत्त डीजीपी की हत्या के मामले को CCB को स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। अब तक की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने इतना बताया है कि वो और उनकी बेटी घरेलू हिंसा का शिकार थीं, पति ओम प्रकाश उन्हें बहुत टॉर्चर करते थे। गन दिखाकर जान से मारने की बात कहते थे। रविवार को भी ऐसा ही हुआ जिसके बाद आत्मरक्षा में उन्होंने ओम प्रकाश का मर्डर कर दिया। बता दें कि हत्या के आरोप में रिटायर्ड डीजीपी की बेटी कृति को भी गिरफ्तार किया गया है।

मिर्च पाउडर फेंक चाकू से हमला

इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस के बाद पल्लवी ने पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था, जिससे वह जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई हमले किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करके कहा था, मैंने राक्षस को मार दिया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे और दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰