देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू, गुजरात में 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने शनिवार को करीब 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भारत से निकाला जाएगा। हरियाणा में राज्य सरकार ने 460 पाकिस्तानियों को निकालने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अप्रैल 2025, 06:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू, गुजरात में 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने शनिवार को करीब 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भारत से निकाला जाएगा।

हरियाणा में राज्य सरकार ने 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश जारी किया है। इनमें ज्यादातर हिंदू हैं। अभी इन्हें हिरासत में लेने की कोई सूचना नहीं है। CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए गृह विभाग से प्लानिंग मांगी है।

केंद्र सरकार के आदेश के बाद वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों के देश छोड़ने का सिलसिला जारी है। पंजाब के अटारी बॉर्डर पर शनिवार सुबह से पाकिस्तानी नागरिक भारत से अपने देश लौट रहे हैं। एक पाकिस्तानी ने कहा कि उनके पास 1.5 महीने का वीजा था, लेकिन भारत सरकार के आदेश के कारण उन्हें 15 दिनों में लौटना पड़ रहा है।

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने ट्रैवल परमिट लेकर भारत आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई, 2025 तक पाकिस्तान लौटने को कहा है। वहीं, अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों को सरकार खुद उनके देश भेजेगी।

अटारी बॉर्डर पर BSF के जवान गाड़ियों में सवार पाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट की जांच कर रहे हैं। इमिग्रेशन क्लियरेंस पूरा होने के बाद गाड़ियों को पाकिस्तान जाने की इजाजत मिल रही है।

गृह मंत्री के निर्देश पर गुजरात सरकार का एक्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों को विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद गुजरात सरकार ने पुलिस क्राइम ब्रांच को राज्य के बड़े शहरों और गांवों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को तुरंत हिरासत में लेने को कहा।

पुलिस का ऑपरेशन शनिवार रात 12 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। अहमदाबाद में 457 और सूरत में करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अहमदाबाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की परेड निकाली और सबको पैदल लेकर हेडक्वार्टर पहुंची।

फिलहाल, इन सभी के दस्तावेजों की जांच चल रही है। कुछ लोगों के पास से भारतीय आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने सभी के फोन भी जब्त कर लिए हैं। अभी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर अजीत राजियन ने बताया कि इस जाइंट ऑपरेशन को क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस हेडक्वार्टर के पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया।

सूरत पुलिस की 6 टीमों में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें दो DCP, चार ACP और करीब 10 इंस्पेक्टर शामिल थे। फिलहाल गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी सूरत में हैं।

अहमदाबाद में हिरासत में लिए गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकरिया फुटबॉल ग्राउंड में रखा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। अगर उनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले तो उन्हें वापस उनके देश भेजा जाएगा।

हिरासत में लिए लोगों का दावा- यूपी के निवासी हैं दैनिक भास्कर ने हिरासत में लिए गए लोगों से बात की। फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद मोहम्मद कय्यूम ने दावा कि वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैं। उन्होंने कहा- अधिकारियों ने मुझे आधार कार्ड दिखाने को कहा था फिर फुटबॉल ग्राउंड में ले आए।

हनीफ राठौड़ नाम के एक व्यक्ति ने बताया, ‘मैं अमरेली से हूं। मैं कई सालों से अहमदाबाद में रह रहा हूं। पुलिस सुबह चार बजे मेरे घर आई और मुझे उठाकर यहां ले आई। मेरे परिवार में दो बच्चे और एक पत्नी है। मेरी पत्नी को दौरे की बीमारी है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰