भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच PAK एक्सपर्ट क्यों करने लगे पीएम मोदी की तारीफ………..

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव और बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे. पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित और एक्सपर्ट कमर चीमा ने ये दावा किया है. उनका कहना है कि पीएम मोदी नेशनलिस्ट हैं, अच्छी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अप्रैल 2025, 08:12 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच PAK एक्सपर्ट क्यों करने लगे पीएम मोदी की तारीफ………..
Photo: UB India News Archive

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव और बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे. पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित और एक्सपर्ट कमर चीमा ने ये दावा किया है. उनका कहना है कि पीएम मोदी नेशनलिस्ट हैं, अच्छी तकरीर करते हैं, एनर्जी भी है और उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं है.

अब्दुल बासित अक्सर अपने वीडियोज में भारत और भारतीय हुकूमत के खिलाफ बोलते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’  के रविवार (27 अप्रैल, 2025) के एपिसोड की काफी प्रशंसा की है. उन्होंने कहा, ‘मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने बड़ी अच्छी बातें कीं. जाती तौर पर मोदी साहब की सलाहियतों से मैं बड़ा मुतासिर हूं. खासतौर पर वह जो बात करते हैं और तकरीर करते हैं, बड़ी जबरदस्त तरीके से करते हैं. अच्छे सियासतदान हैं. अपने मुल्क के बारे में भी सोचते हैं, ये भी बड़ी अच्छी बात है.’

‘प्रभावशाली पीएम हैं नरेंद्र मोदी’, बोले अब्दुल बासित
अब्दुल बासित ने कहा कि वैसे वह पीएम मोदी के नजरिए और व्यूज को सपोर्ट नहीं करते हैं, लेकिन पीएम मोदी नेशनलिस्ट हैं, अखंड भारत की भी बात करते हैं और वह एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझसे कोई पूछ रहा था कि आप कब तक नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर देख रहे हैं, तो अब अगला चुनाव तो 2029 में है और उनका कोई चैलेंज नजर नहीं आ रहा है. अभी उनमें एनर्जी भी है. विपक्ष में भी कोई टक्कर देने वाला नहीं है.’

‘राहुल गांधी में लीडर वाली बात नहीं’, अब्दुल बासित ने कहा
अब्दुल बासित ने कहा कि विपक्ष भी बंटा हुआ है. एक I.N.D.I.A ब्लॉक बना था, लेकिन वो भी नहीं चला आगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी उनके सामने नजर नहीं आते हैं, वो जो एक बेसिक करिश्मा होता है किसी लीडर में, राहुल गांधी में वो नहीं दिखता है. बाकी रीजनल पार्टी हैं, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, समाजवादी पार्टी है, लेकिन वो नेशनल लेवल पर बीजेपी को चैलेंज करने की पॉजीशन में नहीं हैं.

‘2029 में भी आएंगे मोदी’, अब्दुल बासित का दावा
अब्दुल बासित ने कहा कि फिलहाल लगता है कि मोदी साहब ही पीएम बनेंगे, लोगों का ख्याल था कि वह अगला चुनाव न लड़ें, लेकिन मेरा ख्याल है कि 2029 में भी वही पीएम के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि बहुत सी चीजें आरएसएस पर भी निर्भर करती हैं क्योंकि वो भी चाहती है कि बीजेपी पावर में रहे. अगर उन्हें कोई बेहतर कैंडिडेट मिल गया तो अलग बात है, लेकिन मोदी जी ने आरएसएस के साथ भी बनाकर रखा है. नागपुर आरएसएस के हेडक्वार्टर भी वो गए थे, जो कि पहले कोई प्राइम मिनिस्टर नहीं गया था.

‘2034 भारत की हुकूमत में रहेंगे मोदी’, बोले कमर चीमा
कमर चीमा ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ और पूर्व की इमरान खान सरकार को लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि जिस तरह भारत सरकार दुनिया के सामने अपना मुकदमा रखती है, उस तरह पाकिस्तानी सरकार नहीं करती है. उन्होंने दावा किया कि 2034 तक पीएम मोदी को कई हिलाने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार 11 साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं समझ सकी. नरेंद्र मोदी 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले हैं इसलिए आपको समझना पड़ेगा उन्हें.

‘पीएम मोदी को समझ नहीं सकी पाकिस्तान सरकार’, कमर चीमा ने कहा
कमर चीमा ने कहा कि पहले इमरान खान और अब शहबाज शरीफ सरकार कोशिश करती रही कि भारत सरकार ने बात करके हालात ठीक करेंगे, लेकिन फिर उरी और पुलवामा हुआ और अब पहलगाम हमला. कमर चीमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में पीएम बने और सिर्फ एक बार पाकिस्तान आए, लेकिन हमारी सरकार उनको रीड ही नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ सऊदी, यूएई, अमेरिका सब हैं इसलिए वो जो चाहे फैसला कर सकते हैं.

कमर चीमा ने पाकिस्तानी हुकूमत से कहा है कि आप रिक्वेस्ट के मोड में नहीं रह सकते हैं. हम पीएम मोदी को समझ ही नहीं पाए और न ही ये समझ पाए कि वो हमसे बात करना ही नहीं चाहते हैं. हमारी सरकार अपना मुकदमा दुनिया के सामने नहीं रखती है, सिर्फ ये दिखाने की कोशिश में रहती है कि हम अच्छे हैं.

‘भारत को रीड करे पाक सरकार’, कमर चीमा ने कहा
कमर चीमा ने कहा, ‘मैं ये समझता हूं कि पाकिस्तान को अपना पोश्चर बदलना चाहिए और भारत को रीड करना चाहिए क्योंकि नरेंद्र मोदी 2034 तक हैं सत्ता में. ऐसी परिस्थिति पैदा करो, चाहे भारत को टेबल पर लेकर आओ या वैश्विर स्तर पर स्पष्ट करें कि इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए. अब आपने कश्मीर को न्यूक्लियर फ्लैश पॉइंट कहना छोड़ दिया, अब आप अच्छे बच्चे बन गए हैं.’

पाक एक्सपर्ट ने कहा कि अगर पाकिस्तान रोजाना बंदे मरवाकर भी अपना केस बयां नहीं कर सकता है और भारत के 26 लोग मारे गए, उन्होंने दुनिया उठा ली. आप स्पष्टीकरण दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने सिर्फ सऊदी अरब, ईरान और तुर्किए से बात की, लेकिन क्या उनको अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन से बात नहीं करनी चाहिए थी.

‘नहीं बदला रवैया को पाकिस्तान को कोई नहीं पूछेगा’, कमर चीमा का दावा
कमर चीमा ने कहा, ‘भारत कह रहा है कि हमें इतने मुल्कों ने कॉल की और अफसोस जताया. यहां से आप अंदाजा लगा लें कि हम कहां खड़े हैं. आप मोदी के पोश्चर को समझ ही नहीं सके. दुनिया उनकी बात को मानती है, आपकी नहीं. ये जो पाकिस्तानी हुकूमत की जो अप्रोच है, नजरअंदाज करना भारत को न समझना और नरेंद्र मोदी को रीड न कर पाना, ठीक नहीं है.’ उन्होंने कहा कि अगर पाक हुकूमत ने अगले नौ साल इसी तरह पोछापाची के जरिए टाइम गुजारा तो याद रखना न तो आपकी घर में इज्जत होगी और न ही बाहर. 2034 तक तो नरेंद्र मोदी को कोई हटा नहीं सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰