गुलाम नबी आजाद ने पाक‍िस्‍तान को निपटाने का सुझाया फार्मूला…

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए एक ऐसी रणनीति का सुझाव दिया है, जिसमें सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि दुश्मन का नुकसान हो, लेकिन भारत को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 29 अप्रैल 2025, 12:00 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गुलाम नबी आजाद ने पाक‍िस्‍तान को निपटाने का सुझाया फार्मूला…
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए एक ऐसी रणनीति का सुझाव दिया है, जिसमें सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि दुश्मन का नुकसान हो, लेकिन भारत को कोई क्षति न पहुंचे.

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि हाल के आतंकी हमले के बाद कश्मीर के मुसलमानों ने सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ हल्ला बोला. उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों ने इसे न केवल अपनी अर्थव्यवस्था और धर्म, बल्कि कश्मीरियत पर हमला माना. कश्मीरियत, जिसका मतलब हिंदू-मुस्लिम भाईचारा है. आतंकियों ने धर्म के आधार पर निशाना बनाया, जिससे कश्मीरी जनता में गुस्सा भड़क उठा. आजाद ने इसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा जवाब करार दिया. उन्होंने कहा, पाकिस्तान के आर्मी चीफ जिस तरह धर्म के आधार पर बयानबाजी करते हैं, वैसा कोई सिपाही भी नहीं बोलता। कश्मीर के लोगों का सड़कों पर उतरना उनके लिए हजार एटम बम के बराबर जवाब था.

संसद का विशेष सत्र बुलाने की सलाह

आजाद ने सुझाव दिया कि देश की एकजुटता दिखाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. उन्होंने कहा, संसद सबसे बेहतर मंच है, जहां सभी दल एकजुट होकर प्रस्ताव पारित करें और सरकार को ताकत दें. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सत्र में किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए. उनका मानना है कि एक देश और एक दुश्मन की छवि पेश करने के लिए संसद का मंच आदर्श है.

अलग रणनीति की जरूरत
आजाद ने कश्मीर में आतंकवाद से निपटने के लिए एक अलग रणनीति की वकालत की. उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य, राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया को एक ही पेज पर होना चाहिए. कभी-कभी ये चारों अलग-अलग दिशाओं में काम करते हैं, जो देश को नुकसान पहुंचाता है. आजाद ने कांग्रेस नेतृत्व की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने इधर-उधर बयान देने वालों को डांट-डपट कर सही किया.

पीएम पर कार्रवाई का भरोसा
पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर आजाद ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री पर छोड़ देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिसमें भारत का कोई नुकसान न हो और पाकिस्तान को सबक मिले. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लोगों का गुस्सा और एकजुटता, साथ ही आजाद की रणनीतिक सलाह, इस मुद्दे पर देश के लिए एक मजबूत संदेश है.

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद का बड़ा बयान
श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद रुहुल्लाह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने कहा, बेगुनाहों का कत्ल हुआ उन्हें न्याय मिले. गुनहगारों को सजा मिले, बेगुनाह को नहीं. चाहें वो घोड़े वाला हों या टैक्सी वाला हो. जम्मू कश्मीर को इस वॉयलेंस से राहत मिले.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰