एयर स्ट्राइक के खिलाफ पाकिस्तान के सपोर्ट में चीन-तुर्किये……………

भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। ये हमले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। पाकिस्तान ने इस हमले में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अमेरिका, इजराइल, तुर्किये और UAE ने इस मामले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 07:03 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एयर स्ट्राइक के खिलाफ पाकिस्तान के सपोर्ट में चीन-तुर्किये……………
Photo: UB India News Archive

भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। ये हमले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

पाकिस्तान ने इस हमले में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अमेरिका, इजराइल, तुर्किये और UAE ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। जहां तुर्किये पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा है, वहीं इजराइल ने भारत के लिए समर्थन जताया है।

पाकिस्तान को चीन-तुर्किये का साथ मिला

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 7 मई को पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है। हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि वे शांति और स्थिरता को प्राथमिकता दें। संयम बरतें और ऐसे कदम न उठाएं जो हालात को और जटिल बना दें।

वहीं, तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान ने भी पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुहम्मद इशाक डार को फोन कर एकजुटता जाहिर की।

इजराइल बोला- भारत को आत्मरक्षा का अधिकार

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- इजराइल, भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का पूरी तरह समर्थन करता है। आतंकियों को यह जान लेना चाहिए कि मासूमों के खिलाफ उनके घिनौने अपराधों से उन्हें छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी।’​​​​​​

भारत में इजराइल के राजदूत ने कहा है कि आतंकियों को पता होना चाहिए उनके पास छिपने की जगह नहीं है।
भारत में इजराइल के राजदूत ने कहा है कि आतंकियों को पता होना चाहिए उनके पास छिपने की जगह नहीं है।

UAE की अपील- दोनों देशों से संयम बरते, अमेरिका बोला- यह शर्मनाक

UAE ने भारत और पाकिस्तान से कहा कि ऐसे हालात पैदा न करें जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बने। UAE के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि डिप्लोमेसी और बातचीत के जरिए ही विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल करना सबसे बेहतर रास्ता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।

पाक जनरल बोले- दोनों देशों के फाइटर जेट ने सीमा का उल्लंघन नहीं किया

पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग के DG जनरल अहमद चौधरी के मुताबिक दोनों देशों के फाइटर जेट एक-दूसरे के एयर स्पेस का उल्लंघन नहीं किया है। चौधरी ने भारतीय हमले का जवाब देने और चेक पोस्टों को नष्ट करने का दावा किया।

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने जब हमला किया तब पाकिस्तान के हवाई इलाके में 57 इंटरनेशनल फ्लाइट्स और कई घरेलू उड़ानें थीं। भारत ने हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी। उन्होंने कहा कि भारत के हमले के बाद भी पाकिस्तान वायु सेना के सभी विमान और संपत्ति सुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय आक्रामकता का जवाब दिया है और भारत के 5 लड़ाकू विमानों और ड्रोन को मार गिराया है।

अहमद चौधरी ने कहा कि भारत ने नीलम-झेलम जल विद्युत परियोजना नोसेरी डैम को भी निशाना बनाया है और उसे नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हाइड्रो प्रोजेक्ट पर हमला कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता चौधरी ने चेतावनी दी कि ऐसे हमले से दोनों देशों के बीच बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

CNN का दावा- कश्मीर में गिरे प्लेन पर फ्रांसीसी कंपनी का मुहर

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का एक प्लेन कश्मीर (भारत) में गिरा है। इस प्लेन के कुछ हिस्से में फ्रांसीसी मैन्युफैक्चर का लेबल लगा है। इससे पाकिस्तान के इस दावे को बल मिलता है कि उसने भारत के तीन टॉप राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।

रिपोर्ट के मुताबिक एयरक्राफ्ट पर नजर आ रहा लेबल फ्रेंच फिल्टरेशन कंपनी ले बोजेक एट गौटियर से जुड़ा हुआ है। ले बोजेक मिनेसोटा की डोनाल्डसन कंपनी की एक फ्रेंच बेस्ड सब्सिडरी कंपनी है।

ले बोजेक प्लेन में एयर, फ्यूल, हाइड्रोलिक लिक्विड और एयर प्रेशर के दबाव को कंट्रोल करने के लिए फिल्टरेशन इक्विपमेंट डिजाइन करती है, बनाती और बेचती है।

हालांकि CNN यह प्रूव नहीं कर पाया है कि तस्वीरों में दिखाया गया हिस्सा राफेल जेट का है या नहीं। राफेल फाइटर जेट फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। CNN डसॉल्ट और ली बोजेक के बीच संबंध भी नहीं जोड़ पाया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰